24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलस्मृति की शतकीय पारी में दबी श्रीलंका… टीम इंडिया ने ट्राई सीरीज...

स्मृति की शतकीय पारी में दबी श्रीलंका… टीम इंडिया ने ट्राई सीरीज पर किया कब्जा

Published on

कोलंबो,

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिकोणीय सीरीज (Tri- Series) पर कब्जा कर लिया है. 11 मई (रविवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 97 रनों से हराया. मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को जीत के लिए 343 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 48.2 ओवर्स में 245 रनों पर सिमट गई. इस ट्राई सीरीज में शामिल तीसरी टीम साउथ अफ्रीका थी.

स्मृति का धांसू शतक, स्नेह राणा भी चमकीं
फाइनल में श्रीलंकाई टीम के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू ने 66 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं नीलाक्षी डिसिल्वा ने 5 चौके की मदद से 58 बॉल पर 48 रनों की पारी खेली. विशमी गुणरत्ने (36 रन), अनुष्का संजीवनी (28), सुगंधिका कुमारी (27 रन) और हर्षिता समरविक्रमा (26) भी उपयोगी इनिंग्स खेलने में कामयाब रहीं. भारत की ओर से स्पिनर स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं तेज गेंदबाज अमनजोत कौर को तीन विकेट हासिल हुए.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने सात विकेट पर 342 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. सलामी बल्लेबाज और टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने 101 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल रहे. मंधाना ने इस दौरान श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू के खिलाफ लगातार चार चौके जड़कर वनडे करियर का 11वां शतक पूरा किया.

स्मृति मंधाना ने सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल (30 रन) के साथ मिलकर 89 गेंदों पर 70 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. फिर मंधाना ने हरलीन देओल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 106 गेंदों पर 120 रन जोड़े. हरलीन ने 4 चौके की मदद से 56 गेंदों पर 47 रन बनाए. मंधाना-हरलीन की पार्टनरशिप ने बड़े स्कोर की नींव रख दी.

यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने तेजी से रन जुटाए. हरमनप्रीत ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 30 बॉल पर 41 रनों की पारी खेली. जबकि जेमिमा ने 29 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे. दीप्ति शर्मा (14 गेंदों पर 20* रन) और अमनजोत कौर (12 गेंदों पर 18 रन) ने आक्रामक रवैया जारी रखा, जिसके चलते भारत ने आखिरी 10 ओवर्स में 90 रन बटोरे. श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी ने 59 रन देकर दो विकेट लिए. जबकि देवमी विहंगा और मालकी मदारा को दो-दो सफलताएं मिलीं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...