9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलश्रीलंका ने PAK को रौंदा, बाबर पर भारी पड़े जयसूर्या, बनाया ये...

श्रीलंका ने PAK को रौंदा, बाबर पर भारी पड़े जयसूर्या, बनाया ये रिकॉर्ड

Published on

गॉल,

श्रीलंका में इन दिनों आर्थिक संकट के चलते बेहद खराब हालात हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी दौरा किया है. आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका में लोगों को खाना जुटाने समेत रोजमर्रा की चीजों के लिए जंग लड़नी पड़ रही है.

इसी बीच श्रीलंकाई टीम लगातार अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर देशवासियों को थोड़ी खुशियां दे रही है. श्रीलंका ने पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने घर में टेस्ट में हराया था. अब गॉल में पाकिस्तान को भी सीरीज के दूसरे टेस्ट में 246 रनों के बड़े अंतर से हराया है. यह श्रीलंका की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से अब तक टेस्ट में सबसे बड़ी जीत है.

दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट की सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो गई है. दूसरे टेस्ट में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने दूसरी पारी में अपनी टीम को बचाने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या उन पर भारी पड़ गए. प्रभात ने 5 विकेट लेकर पूरी पाकिस्तान टीम को समेट दिया. उनके अलावा दूसरे स्पिनर रमेश मेंडिस ने भी 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई.

मैच में इस तरह श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया
मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 378 रन बनाए थे. इसके बाद पाकिस्तान टीम को 231 रनों पर समेट दिया. पहली पारी में रमेश मेंडिस ने 5 और प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट लिए थे. श्रीलंका को भी 147 रनों की बढ़त मिली थी.

इसके बाद दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम ने 8 विकेट पर 360 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस तरह मैच जीतने के लिए पाकिस्तान टीम के सामने 508 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में एक बार फिर पाकिस्तान की टीम 261 पर आकर सिमट गई. दूसरी पारी में कप्तान बाबर आजम ने 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन प्रभात के सामने यह नाकाफी थी.

टेस्ट चैम्पियनशिप में श्रीलंका टीम तीसरे नंबर पर
इस जीत के बदौलत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में श्रीलंका टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. टीम की जीत का प्रतिशत 53.33 पहुंच गया है. उसके बाद टीम इंडिया चौथे और पाकिस्तान पांचवें नंबर पर काबिज है. जबकि साउथ अफ्रीका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर मौजूद है.

प्रभात जयसूर्या ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रभात ने इसी महीने 8 जुलाई को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल टेस्ट से डेब्यू किया है. तब से अब तक प्रभात ने तीन टेस्ट की 6 पारियों में कुल 29 विकेट झटक लिए हैं. इस तरह वह डेब्यू के बाद शुरुआती तीन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे (संयुक्त रूप से) गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज चार्ली टर्नर की बराबरी की है. इस मामले में पूर्व भारतीय स्पिनर नरेंद्र हिरवानी टॉप पर हैं, जिन्होंने 31 विकेट लिए थे.

शुरुआती तीन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
नरेंद्र हिरवानी – 31 विकेट
प्रभात जयसूर्या – 29 विकेट
चार्ली टर्नर – 29 विकेट
अक्षर पटेल – 27 विकेट
रोडनी हॉग – 27 विकेट

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...