12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलश्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी... भारतीय प्लेइंग-11 में हुए 4 बड़े...

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी… भारतीय प्लेइंग-11 में हुए 4 बड़े बदलाव

Published on

पल्लेकेल,

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

पंत, पंड्या और अक्षर को दिया आराम
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्लेइंग-11 में 4 बदलाव किए हैं. उन्होंने ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को आराम दिया है. उनकी जगह शुभमन गिल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर और खलील अहमद को मौका दिया. जबकि श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने एक बदलाव किया. उन्होंने दासुन शनाका की जगह चामिंदु विक्रमसिंघे को एंट्री दी.

भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 43 रनों से जीता था. इसके बाद दूसरा मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाया. अब भारतीय टीम तीसरा मैच जीतती है, तो वो श्रीलंका को उसी के घर में 3 मैचों की टी20 सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप करेगी.

इस तरह तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम श्रीलंका में इतिहास रच देगी. बतौर रेग्युलर कप्तान सूर्या की यह पहली सीरीज है. साथ ही नए हेड कोच गौतम गंभीर की भी यह पहली सीरीज है, ऐसे में दोनों के लिए यह क्लीन स्वीप बेहद खास होगा.

श्रीलंका में पहली बार 3 मैचों की सीरीज जीते
भारतीय टीम की यह श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों की दूसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है. इससे पहले जुलाई 2021 में खेली थी, तब श्रीलंका ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी. इस तरह भारतीय टीम ने श्रीलंका में यह पहली 3 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है.

ओवरऑल दोनों टीमों के बीच अब तक (मौजूदा सीरीज मिलाकर) कुल 7 बार 3 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई है. इस दौरान भारत ने 6 बार जीत दर्ज की है. जबकि एक बार श्रीलंका को जीत मिली है. श्रीलंकाई टीम ने यह अकेली सीरीज जुलाई 2021 में ही जीती थी.

श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी
श्रीलंका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में हमेशा ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 21 मैचों में जीत हासिल की, जबकि श्रीलंका 9 मुकाबलों में विजयी हुआ. एक मैच बेनतीजा रहा.

भारत-श्रीलंका हेड टू हेड
कुल टी20 मैच: 31
भारत जीता: 21
श्रीलंका 9
बेनतीजा: 1

श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में रिकॉर्ड
टी20 मैच: 10
भारत जीता: 7
श्रीलंका 3

भारत में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड
टी20 मैच: 17
भारत जीता: 13
श्रीलंका जीता: 3
बेनतीजा: 1

भारत-श्रीलंका की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

श्रीलंकाई टीम: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), चामिंदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसारंगा, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस.

 

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...