7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलस्टार फुटबॉलर को शर्ट उतार जश्न मनाना पड़ा भारी, रेफरी ने किया...

स्टार फुटबॉलर को शर्ट उतार जश्न मनाना पड़ा भारी, रेफरी ने किया मैदान से आउट

Published on

नई दिल्ली,

कैमरून की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ब्राजील को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया. कैमरून ऐसी पहली अफ्रीकी टीम बन गई जिसने फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील को पराजित किया है. हालांकि इस ऐतिहासिक जीत के बावजूद कैमरून प्री-क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई और वह ग्रुप-जी में तीसरे नंबर पर रही.

शुक्रवार की देर रात खेले गए इस मुकाबले में कैमरून की जीत के हीरो कप्तान विन्सेंट अबूबकर रहे जिन्होंने मैच समाप्ति से कुछ मिनट पहले (92 वें मिनट) अपनी टीम के लिए शानदार गोल दागा. इस गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी. विन्सेंट अबूबकर ने यह ऐतिहासिक गोल करने के बाद जमकर जश्न मनाया जिसका खामिया भी उन्हें भुगतना पड़ा.

दरअसल अबूबकर ने अपनी शर्ट उतार कर मैदान पर फेंक दी. मैच रेफरी को यह हरकत बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने कैमरून के कप्तान को येलो कार्ड दिखाया. चूंकि उनका इस मैच में यह दूसरा येलो कार्ड था ऐसे में रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड भी दिखाया. नतीजतन अबूबकर को मैदान छोड़ना पड़ा.

चूंकि ब्राजील पहले ही प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका था ऐसे में उसने कैमरून के खिलाफ मुकाबले में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जो उसके हार की मुख्य वजह रही. देखा जाए तो ब्राजील ने 24 साल बाद ग्रुप-स्टेज में कोई मुकाबला गंवाया. इससे पहले साल 1998 के वर्ल्ड कप में उसे नार्वे के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी तय हो गए हैं. जिन 16 टीमों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है उसमें फ्रांस, ब्राजील, पुर्तगाल, नीदरलैंड, सेनेगल, यूएसए, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, क्रोएशिया, जापान, मोरक्को, स्पेन, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...