4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टार खिलाड़ी को लगी चोट, दुबई पहुंचते ही...

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टार खिलाड़ी को लगी चोट, दुबई पहुंचते ही टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

Published on

मुंबई

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए बुरी खबर है। उन्हें टखने में चोट लग गई है। इस वजह से वे रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे। मुंबई की टीम विदर्भ के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। यशस्वी की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका है। यशस्वी पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी की मुख्य टीम से बाहर हो चुके हैं। उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी से बुलावा भी आ सकता है। अब रणजी से भी बाहर होने से उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

एनसीए जाएंगे यशस्वी जायसवाल
23 साल के यशस्वी जायसवाल के बाएं टखने में दर्द है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसलिए वे विदर्भ के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। वे अपनी चोट की जांच के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जाएंगे। यशस्वी का चोटिल होना मुंबई के लिए बड़ा झटका है। हालांकि टीम में अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। शार्दुल ठाकुर भी अच्छी फॉर्म में हैं। लेकिन यशस्वी की आक्रामक बल्लेबाजी की कमी खलेगी। रणजी सेमीफाइनल 17 फरवरी से नागपुर में शुरू होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले जनवरी में घोषित हुई टीम में यशस्वी जायसवाल को जगह मिली थी। लेकिन फिर उनकी जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया। यशस्वी अब शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज के साथ गैर-यात्रा रिजर्व खिलाड़ी हैं। यानी वे टीम के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर बुलाया जा सकता है। यशस्वी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया था। हालांकि वे उस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

टेस्ट और टी20 में कमाल का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने अभी तक भारत के लिए 19 टेस्ट और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 2000 से ज्यादा रन हैं। टेस्ट में करीब 53 की औसत से उन्होंने 1798 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका औसत 36 और स्ट्राइक रेट 164 का है। उनके नाम इस फॉर्मेट में 723 रन दर्ज हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...