14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलहार के बाद बांग्लादेश में हलचल, दूसरे टेस्ट के लिए बदल डाली...

हार के बाद बांग्लादेश में हलचल, दूसरे टेस्ट के लिए बदल डाली टीम

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से मात दी है. 2 टेस्ट मैच की सीरीज में अब टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है. इस हार के बाद बांग्लादेश को एक और झटका लगा है और उसने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव किया है. बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्पिनर नसुम अहमद को शामिल किया है. नसुम अहमद ने बांग्लादेश के लिए 28 टी-20 मैच और 4 वनडे मैच खेले हैं. हालांकि यह पहली बार है जब उन्हें टेस्ट टीम के लिए बुलावा आया है.

बांग्लादेश के खिलाड़ियों को पहले मैच के दौरान चोट लगी है, ऐसे में टीम ने कुछ बदलाव किए हैं. कप्तान शाकिब अल हसन को बल्लेबाजी करते वक्त कंधे पर बॉल लगी थी, ऐसे में उन्हें बॉलिंग करने में दिक्कत हो रही है. जबकि एबादत हुसैन भी चोट की वजह से दूसरी पारी में बॉल नहीं कर पाए थे, ऐसे में उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है. शरीफुल इस्लाम भी दूसरे टेस्ट के स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश ने इसके अलावा अनामुल हक को भी दूसरे टेस्ट से बाहर किया है.

दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की स्क्वॉड: 
महमुदुल हसन जॉय, नजमुल हसन शंतो, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खलीद अहमद, नसुम अहमद, रहमान रजा

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...