8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeखेलअजब-गजब मामला… फील्डर करुण नायर ने किया छक्के का इशारा, फिर भी...

अजब-गजब मामला… फील्डर करुण नायर ने किया छक्के का इशारा, फिर भी पंजाब को एक रन ही मिला

Published on

जयपुर:

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। दिल्ली 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शशांक सिंह स्ट्राइक पर थे। मोहित शर्मा की गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला। करुण नायर वहां फील्डिंग कर रहे थे। नायर ने कूदकर गेंद को लपक लिया लेकिन वह बाउंड्री के पार जाने लगे। ऐसे में उन्होंने गेंद को अंदर फेंक दिया।

नायर ने छक्के का इशारा किया
करुण नायर ने गेंद अंदर फेंक दिया लेकिन खुद बाउंड्री के बाहर चल गए। अंदर आकर गेंद उठाने से पहले ही उन्होंने अंपायर की तरफ छक्के का इशारा कर दिया। इसके बाद भी मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर के पास फैसला भेजा। थर्ड अंपायर ने क्रिस गैफनी ने कई बार रिप्ले में चेक किया। इस दौरान उन्हें नहीं लगा कि पैर बाउंड्री रोप टच हुई है। इसी वजह से उन्होंने इसी बाउंड्री नहीं दिया।

पंजाब को सिर्फ एक रन ही मिला
करुण नायर के छक्के का इशारा करने के बाद भी पंजाब किंग्स को सिर्फ एक रन मिला। रिप्ले में देखने के बाद बाउंड्री रोप में कोई हड़कत नहीं दिखी। यही वजह है कि थर्ड अंपायर ने छक्का नहीं दिया। हालांकि इसके बाद भी शशांक सिंह क्रीज पर नहीं टिक पाए। अगली ही ओवर में वह मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बन गए। विकेटकीपर ट्रिस्टन स्टब्स ने उनका कैच लिया। शशांक के बल्ले से 10 गेंद पर 11 रनों की पारी निकली।

दिल्ली के सामने 207 रनों का लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 206 रन ठोक दिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से सबसे बड़ी 53 रनों की पारी निकली। 34 गेंद पर उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के मारे। वहां टीम मार्कस स्टोइनिस की वजह से 200 के पार पहुंच पाई। 7वें नंबर पर उतरे स्टोइनिस ने 16 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के मारे। मुस्तफिजुर रहमान को तीन जबकि कुलदीप यादव और विपराज निगम को 2-2 विकेट मिले।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...