13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलमहिला टीम पर ऐसा भद्दा कॉमेंट.. पार कर दीं सारी हदें, पेरिस...

महिला टीम पर ऐसा भद्दा कॉमेंट.. पार कर दीं सारी हदें, पेरिस ओलिंपिक से बाहर निकाला गया

Published on

पेरिस:

कमेंटेटर बॉब बैलार्ड को एक स्विमिंग इवेंट के दौरान ऑन एयर अभद्र कमेंट (सेक्सियस्ट कमेंट) के बाद ब्रॉडकास्टर्स द्वारा कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं की 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग रिले टीम अपने इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूल डेक से बाहर जा रही थी, जब बैलार्ड ने यूरोस्पोर्ट पर कमेंट करते हुए कहा, ‘आप जानते हैं कि महिलाएं कैसी होती हैं… इधर-उधर घूमती हैं, अपना मेकअप करती हैं।’ उनके इस कमेंट के बाद बवाल मच गया।

बैलार्ड लगभग 40 वर्षों से एक कमेंटेटर रहे हैं और उन्होंने वॉटर पोलो, आइस हॉकी, डाइविंग और तैराकी जैसे खेलों में कई ओलंपिक पैनलों पर कमेंट्री की है। को-कमेंटेटर और ब्रिटिश स्विमिंग चैंपियन लिजी सिमंड्स ने उनके इस कॉमेंट को ‘अपमानजनक’ करार दिया, जिसपर बॉब ने हंस दिया।

यूरोसपोर्ट ने लिया फिर तगड़ा एक्शन
इस बड़ी घटना के बाद ब्रॉडकास्टर यूरोस्पोर्ट ने एक बयान जारी कर बताया कि बलार्ड को कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया है। “कल रात यूरोस्पोर्ट के कवरेज के दौरान, कमेंटेटर बॉब बैलार्ड ने एक अनुचित टिप्पणी की। इसके लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हमारे कमेंट्री रोस्टर से हटा दिया गया है।’ मोली ओ ‘काल्लघन, एम्मा मैककियोन, मेग हैरिस और शायना जैक उन चार सदस्यीय टीम का हिस्सा थे जिन्होंने ओलिंपिक में इस इवेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए गोल्ड मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया अब तक इस ओलिंपिक में 4 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीत चुकी है।

भारत के लिए अब तक सिर्फ मनु भाकर ने जीता मेडल
पेरिस ओलिंपिक 2024 में अब तक भारत का सिर्फ एक मेडल आया है। भारत को वो मेडल 22 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जिताया है। मनु इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। हालांकि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हो सकता है कि जल्द ही भारत अपना ओलिंपिक में दूसरा मेडल भी जीत जाए।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...