4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलइतना सस्ता टिकट, फिर भी कराची स्टेडियम खाली... चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान...

इतना सस्ता टिकट, फिर भी कराची स्टेडियम खाली… चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की किरकिरी

Published on

कराची,

पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट के मैचों को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बेहद सस्ता टिकट रखा. इसके बावजूद उसे अपने ही स्टेडियमों को खाली देखना पड़ा. इसने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक बना दिया.

दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का ओपनिंग मुकाबला बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने रहीं. देखने वाली बात यह रही कि मैच के दौरान स्टेडियम खाली खाली सा देखा गया. इसको लेकर पाकिस्तान का जमकर मजाक बन रहा है.

पाकिस्तान में होने वाले मैचों के टिकटों की कीमत 310 रुपये
बड़ी बात यह भी है कि PCB ने मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 1 हजार पाकिस्तानी रुपये (करीब 310 भारतीय रुपये) रखा था. इसके बावजूद स्टेडियम खाली रहा. बता दें कि पाकिस्तान में सभी मुकाबले 3 स्टेडियम कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होंगे. इसमें सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए रखा है.

रावलपिंडी में होने वाले पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट 2000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 620 भारतीय रुपये) रखी है. दूसरी ओर भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी. ऐसे में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारतीय टीम के मैचों के टिकटों की कीमत 125 दिरहम (करीब 3 हजार रुपये) रखी गई है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...