14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलसूर्या-ईशान की कहर बरपाती पारी, पंजाब को हराकर मुंबई की लगातार दूसरी...

सूर्या-ईशान की कहर बरपाती पारी, पंजाब को हराकर मुंबई की लगातार दूसरी जीत

Published on

मोहाली,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया है. बुधवार (3 मई) को मोहाली में खेले गए इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी लगाईं.मैच मुंबई की टीम 215 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी, जिसके जवाब में उसने 4 विकेट गंवाकर 216 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए ईशान ने 41 गेंदों पर सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली. जबकि सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर 66 रन बनाए. कैमरन ग्रीन 23 रन बना सके. पंजाब के लिए नाथन एलिस ने 2 विकेट लिए.

पंजाब के लिविंगस्टोन और जितेश ने खेली तूफानी पारी
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 3 विकेट पर 214 रन बनाए थे. टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 119 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की. लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों पर सबसे ज्यादा नाबाद 82 रनों की पारी खेली. जबकि जितेश ने 27 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए. लिविंगस्टोन ने 4 छक्के और 7 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 195.23 का रहा. दूसरी ओर जितेश ने 2 छक्के और 5 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 181.48 का रहा. मुंबई के लिए पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

मुंबई और पंजाब के बीच बराबर की टक्कर
इस सीजन में मुंबई और पंजाब के बीच यह दूसरी टक्कर रही. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 22 अप्रैल को मुकाबला हुआ था. तब पंजाब किंग्स ने 13 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच से पहले खेल गए पिछले 4 मुकाबलों में से तीन बार पंजाब ने ही मुंबई को हराया था.ओवरऑल देखा जाए तो IPL में में अब तक पंजाब और मुंबई के बीच बराबर की टक्कर हुई है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए, जिसमें मुंबई ने 16 और पंजाब ने 15 मैच जीते हैं.

 

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...