10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलसूर्या नमस्कार! अरब सागर में तूफान आया, आखिरी गेंद पर छक्के से...

सूर्या नमस्कार! अरब सागर में तूफान आया, आखिरी गेंद पर छक्के से शतक लाया

Published on

मुंबई

दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 की पहली सेंचुरी ठोक दी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार रात मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने 49 गेंद में 103 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए। सूर्यकुमार ने मैच की आखिरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ के खिलाफ छक्का जड़कर आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में मैदान के चारों ओर 11 चौके और छह छक्के जड़े।

आखिरी तीन ओवर में ठोके 50 रन
‘मिस्टर 360 डिग्री’ बल्लेबाज ने इस दौरान दो अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने विष्णु विनोद (20 गेंद में 30 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 62 रन की साझेदारी करने के बाद छठे विकेट के लिए कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंद में 54 रन की अटूट साझेदारी की। इसमें ग्रीन का योगदान तीन गेंद महज तीन रन का था। सूर्यकुमार ने इसके आद आखिरी तीन ओवर में 15 गेंदों का सामना किया और इन 15 गेंदों में 50 रन जोड़ डाले। उन्होंने 18वें ओवर में मोहित के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का लगाने के बाद 19वें ओवर में शमी के खिलाफ छक्का और दो चौके जड़े। आखिरी ओवर में दो छक्के के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

सीजन की तीसरी सेंचुरी
वेेंकटेश अय्यर-104 रन vs मुंबई इंडियंस
यशस्वी जायसवाल- 124 रन vs मुंबई इंडियंस
सूर्यकुमार यादव- 103* vs गुजरात टाइटंस

रोहित-ईशान ने दिलाई थी जोरदार शुरुआत
इसी ओवर में सूर्यकुमार ने अपनी पारी का पहला छक्का लगाया। राशिद और नूर के खिलाफ संभल कर बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार ने 15वें ओवर में जोसेफ के खिलाफ फिर से चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों के आंकड़े को 150 के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन (20 गेंद में 31 रन), रोहित शर्मा (18 गेंद में 29 रन) और विष्णु विनोद ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया। गुजरात के लिए राशिद खान ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिए। एक सफलता मोहित शर्मा (चार ओवर में 43 रन) को मिली। मोहम्मद शमी (चार ओवर में 53) और अल्जारी जोसेफ (चार ओवर में 52 रन) ने बिना किसी सफलता के रन लुटाए।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...