11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलगेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं सूर्यकुमार, एंडी फ्लावर क्यों...

गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं सूर्यकुमार, एंडी फ्लावर क्यों दे रहे हैं ऐसी चेतावनी?

Published on

अबु धाबी

आईएलटी20 के पहले सीजन में गल्फ जाइंट्स फ्रेंचाइजी को कोचिंग दे रहे जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव जैसे 360 डिग्री खिलाड़ी गेंदबाजों के लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा करते हैं और उन्हें अपनी लाइन और लेंथ से भटका देते हैं। 32 वर्षीय सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल ही में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान अपना तीसरा टी20 शतक जड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘सूर्यकुमार जैसे 360 डिग्री खिलाड़ी गेंदबाजों के लिए बहुत परेशानी पैदा कर रहे हैं। तेज गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ लेंथ से भटक सकते हैं और बल्लेबाज कीपर या फाइन लेग पर स्कूप कर सकते हैं। हम अब तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉर्ट थर्ड मैन पर रिवर्स स्वीप भी देख रहे हैं। जो रूट यहां भी उस तरह का शॉट लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘इन कौशलों को देखना अच्छा लगता है। इन शॉट्स को खेलने के लिए साहस की जरूरत होती है। खेल अधिक विविधता और कौशल की अधिक रेंज की मांग कर रहा है और खिलाड़ी इसे हासिल करने के तरीके ढूंढ रहे हैं।’

हाल के दिनों में, टी20 क्रिकेट में कम स्ट्राइक पर खेलने के लिए खेल के कई बड़े दिग्गजों की आलोचना की गई है। यह पूछने पर कि क्या टी20 क्रिकेट में इस तरह के कम स्ट्राइक रेट से खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए जगह है, फ्लावर ने कहा कि अलग तरह के खिलाड़ियों की भूमिका होती है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि एक कोच और कप्तान टीम को कैसे संतुलित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम सभी निश्चित रूप से आक्रामकता पसंद करते हैं, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि विभिन्न प्रकार के खिलाड़ियों के लिए एक भूमिका है। यह चयनकर्ताओं और कोच और कप्तान पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे संतुलित करते हैं। लेकिन निश्चित रूप से आक्रामक बल्लेबाजी महत्वपूर्ण है, लेकिन क्रिकेट में तेजी से स्कोरिंग करने के अलग-अलग तरीके हैं।’54 साल के फ्लॉवर आईएलटी20 के अलावा आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स को भी कोचिंग दे रहे हैं। उनके पास कोच के रूप में दुनिया भर की विभिन्न लीगों में असाइनमेंट भी हैं और वह इस चुनौती का आनंद ले रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...