17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलशिखर पर सूर्यकुमार यादव, धराशाई किया धवन का चार साल पुराना रिकॉर्ड

शिखर पर सूर्यकुमार यादव, धराशाई किया धवन का चार साल पुराना रिकॉर्ड

Published on

तिरुवनंतपुरम

भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। अपने करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले सूर्या ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार भारत के लिए कमाल की पारियां खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में सूर्या के बल्ले से 69 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
सूर्यकुमार यादव एक साल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 2022 में सूर्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने अगली गेंद पर फिर से छक्का लगाकर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल एनरिच नोर्तजे को बैकफुट पर धकेल दिया।

धवन का रिकॉर्ड तोड़ा
सूर्यकुमार यादव ने एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शिखर ने 2018 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में 689 रन बनाए थे। 17 पारियों में उनके बल्ले से करीब 41 की औसत और 147 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए थे। 2016 में विराट के बल्ले से 641 और 2018 में रोहित के बल्ले से 590 रन निकले थे।

700 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 21वें मैच की 21वीं पारी में यह कमाल किया। उनके इस साल 732 रन हो गए हैं। नेपाल के बल्ले दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 17 पारियों में 626 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के 12 पारियों में 619 रन हैं। लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में कोई भी सूर्या के आसपास नहीं है। सूर्याकुमार यादव ने ये रन करीब 180 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। टॉप-5 में किसी अन्य का स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...