13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलकप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव ने मचाई तोड़फोड़, श्रीलंका के खिलाफ बना...

कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव ने मचाई तोड़फोड़, श्रीलंका के खिलाफ बना डाला तूफानी फिफ्टी से खास रिकॉर्ड

Published on

पल्लेकेले

श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जा रह है। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी में तहलका मचा दिया। खासकर टी20 में टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तो गजब ही कर दिया। उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों के धज्जियां उड़ा दी।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए थे। उन्होंने आते ही चौके-छक्के जड़ना शुरू कर दिए थे। सूर्या ने 223 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 58 रन ठोके। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। सूर्या ने 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। वहीं उन्होंने 2022 में अपने टी20आई करियर की फास्टेस्ट फिफ्टी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 गेंद में ठोकी थी।

पंत-जायसवाल और गिल का भी चला बल्ला
सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज हालांकि फिफ्टी नहीं जड़ पाया। लेकिन ऋषभ पंत समेत यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जबरदस्त टच में नजर आए। ऋषभ ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। वही ओपनिंग करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 40 तो शुभमन गिल ने 34 रन की तूफानी पारी खेली।

श्रीलंका को 214 रन का टारगेट
पहले टी20 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन ठोक डाले। अब श्रीलंका के सामने 214 रन का बड़ा टारगेट है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...