8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeखेलT20: वाइड नहीं दी तो अंपायर पर भड़का टीम इंडिया का स्टार,...

T20: वाइड नहीं दी तो अंपायर पर भड़का टीम इंडिया का स्टार, कहे अपशब्द

Published on

नई दिल्ली,

भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत के दीपक हुड्डा ने कमाल किया. टीम इंडिया ने इस रोमांचक मैच में 2 रनों से जीत हासिल की, दीपक हुड्डा ने प्रेशर के दौरान 41 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था. इस मैच का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपक हुड्डा अंपायर को अपशब्द कहते दिख रहे हैं.

दीपक हुड्डा एक वाइड बॉल के फैसले को लेकर अंपायर पर भड़क गए थे, टीम इंडिया की पारी का 18वां ओवर जब चल रहा था उस वक्त अंपायर ने बॉल को वाइड नहीं दिया. जिसपर दीपक हुड्डा भड़क गए और अंपायर को गाली दे दी.

दरअसल, दीपक हुड्डा ने कसुन रजिता की पांचवीं गेंद को खेलने की कोशिश की और ऑफ साइड की तरफ निकल आए. उन्होंने बाल को यह सोचकर जाने दिया कि इसे वाइड कहा जाएगा, लेकिन अम्पायर ने वाइड जैसा कोई सिग्नल नहीं दिया जिससे दीपक हुड्डा भड़क गए और उन्होंने कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दीपक हुड्डा को अगली गेंद पर एक रन मिला जिसके बाद वह अम्पायर से बहस में उलझ गए. आपको बता दें कि दीपक हुड्डा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 23 बॉल में 41 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 4 छक्के शामिल रहे.

दीपक हुड्डा ने अक्षर पटेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, जिसने टीम इंडिया को 162 के स्कोर तक पहुंचाया. क्योंकि टीम इंडिया 94 के स्कोर पर ही आधी टीम को गंवा चुकी थी और बाद में हुड्डा ने काउंटर अटैक किया था. भारत ने अंत में जाकर इस मैच को 2 रनों से जीता, श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 160 रन बना पाई.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...