5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeखेलT20 WC: स्टार्क के बाउंसर से 'घायल' हुए सूर्यकुमार, टूट गया हेल्मेट

T20 WC: स्टार्क के बाउंसर से ‘घायल’ हुए सूर्यकुमार, टूट गया हेल्मेट

Published on

ब्रिस्बेन,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले भारतीय टीम मुश्किलों में घिरने से बाल-बाल बच गई. टीम के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव चोटिल होने से बच गए. सूर्या इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. यदि उन्हें चोट लगती है या वो किसी कारण से टीम से बाहर होते हैं, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका रहेगा. यह वाकया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वॉर्म-अप मैच को दौरान का है. सोमवार को ब्रिस्बेन में हुए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की. इसमें सूर्यकुमार ने 33 बॉल पर ताबड़तोड़ 50 रनों की पारी खेली. सूर्या ने मैच में एक छक्का और 6 चौके जमाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.52 का रहा.

तेज बाउंसर लगने से सूर्या का हेलमेट टूटा
इसी पारी के दौरान 19वें ओवर में सूर्यकुमार चोटिल होने से बचे. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ओवर की 5वीं बॉल काफी तेज और बाउंसर थी, जो सीधे सूर्यकुमार के हेलमेट में आकर लगी. बॉल कितनी घातक थी इसका अंदाज इस बात से लगा सकते हैं कि इससे सूर्या का हेलमेट भी टूट गया.

इस बॉल पर सूर्या ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की थी, तभी वह चूक गए और बॉल उनके हेलमेट पर लग गई. बॉल लगने के तुरंत बाद ही बगैर देरी किए फिजियो और मेडिकल स्टाफ मैदान में आए और सूर्यकुमार का ग्राउंड पर ही ट्रीटमेंट किया. जांच में पाया कि सूर्या बिल्कुल ठीक हैं. उसके बाद सूर्या ने बैटिंग का फैसला किया. यह जब वाकया हुआ, तब सूर्यकुमार 46 रन बनाकर खेल रहे थे.

अगले ही ओवर में सूर्या ने फिफ्टी पूरी की
सूर्या ने अगले ही यानी पारी के 20वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की. आखिरी ओवर केन रिचर्ड्सन ने किया, जिसकी तीसरी बॉल पर सूर्या ने चौका जमाते हुए फिफ्टी पूरी की. हालांकि अगली ही बॉल पर सूर्यकुमार कैच आउट हो गए. केन रिचर्ड्सन ने अपनी ही बॉल पर सूर्या को कैच आउट किया.

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 186 रन बनाए. सूर्या के अलावा ओपनर केएल राहुल ने 33 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली. जबकि दिनेश कार्तिक ने 14 बॉल पर 20 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्ड्सन ने 30 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...