10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेल'शर्ट भी खोल ले...', टाइम वेस्ट कर रहा था बांग्लादेशी प्लेयर, भड़क गए कोहली, Video

‘शर्ट भी खोल ले…’, टाइम वेस्ट कर रहा था बांग्लादेशी प्लेयर, भड़क गए कोहली, Video

Published on

मीरपुर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं. फील्डिंग करने के दौरान वह फैन्स का उत्साह बढ़ाने से नहीं चूके. वहीं उनका आक्रामक स्वभाव भी दर्शकों को देखने मिल जाता है. भारत-बांग्लादेश के बीच मीरपुर में हो रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. इस मुकाबले में बांग्लादेशी बल्लेबाज टाइम वेस्ट करने की कोशिश कर रहे थे जिसपर कोहली भड़क गए.

यह पूरा वाकया टेस्ट मैच के दूसरे दिन शाम के सत्र में हुआ. उस समय बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई थी. उस समय रोशनी उतनी अच्छी नहीं थी, ऐसे में बांग्लादेश के बल्लेबाज समय जाया करने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपना रहे थे. छठे ओवर की पांचवीं गेंद के बाद नजमुल हुसैन शंतो ने अपने जूते के फीते बांधने शुरू कर दिए.

फिर क्या था विराट कोहली ने समय बर्बाद करने के लिए नजमुल हुसैन शंतो की खिंचाई कर डाली. कोहली ने अपनी जर्सी को खींचते हुए नजमुल शंतो से ये बताना चाहा कि वे अपना शर्ट भी खोल लें.’ सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

यह एकमात्र उदाहरण नहीं था जब नजमुल हुसैन शंतो ने क्रीज पर समय बर्बाद करने की कोशिश की. इससे पहले जब बांग्लादेश दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरा, तो नजमुल शंतो ने अपना बल्ला बदलने के लिए डगआउट की ओर इशारा किया. 12वां खिलाड़ी बल्ला लेकर मैदान पर आया भी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि शंतो ने पुराने बल्ले के साथ ही खेलना सही समझा.

दूसरे मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 227 रनों पर ढेर कर दिया था. मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली. वहीं नजमुल हुसैन ने 24 और लिटन दास ने 25 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से उमेश यादव और आर. अश्विन ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार-चार खिलाड़ियों को आउट किया. जवाब में भारत की भी पहली पारी में शुरुआत काफी खराब रही और उसने 100 रन के अंदर ही चार विकेट खो दिए.

भारत की पहली पारी 314 पर सिमटी
मैच के पहले दिन बांग्लादेश को 227 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया दिन की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 19 बनाए थे। खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया को कप्तान केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। शुरुआती झटके के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने संभाला। इस तरह भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 314 रन बनाकर सिमट गई और 87 रनों की बढ़त हासिल की। अय्यर ने टीम के लिए 87 रनों की बेहतरीन खेली जबकि पंत 93 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के बीच 159 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई।वहीं दूसरे दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश टीम ने बिना कोई विकेट 7 रन बना लिए थे। टीम के लिए जाकिर हसन और शंटो तीसरे दिन पारी को आगे बढाएंगे।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...