7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलखत्म टाटा बाय-बाय… सीएसके ने बिगाड़ा केकेआर का खेल, डिफेंडिंग चैंपियन प्ले...

खत्म टाटा बाय-बाय… सीएसके ने बिगाड़ा केकेआर का खेल, डिफेंडिंग चैंपियन प्ले ऑफ से हुई बाहर!

Published on

कोलकाता:

प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स का खेल खराब कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 57वें मैच में सीएसके ने केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में सीएसके की टीम को तीसरी जीत मिली है। वहीं सीएसके से हारने के बाद केकेआर की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। केकेआर की टीम पिछले सीजन की चैंपियन थी, लेकिन इस बार वह अंतिम चार में नहीं पहुंच पाई है। केकेआर के 12 मैचों में 11 पॉइंट है। ऐसे में अब वह अपने बचे हुए मैच में अगर जीत भी हासिल करती है तब भी वह 15 पॉइंट ही हासिल कर पाएगी और प्लेऑफ में जाने के लिए उसे कम से कम 16 पॉइंट चाहिए। हालांकि, आधिकारिक रूप से केकेआर अभी बाहर करार नहीं दी गई है।

सीएसके और केकेआर के बीच यह मुकाबला ईडन गार्डंस के मैदान पर खेला गया था। मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीकने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन ने अपने होम ग्राउंड पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में सीएसके ने डेवाल्ड ब्रेविस की दमदार फिफ्टी से मैच को 2 गेंद पर पहले अपने नाम कर लिया। सीएसके के लिए इस सीजन में यह 12वां मैच था।

सीएसके की जीत में चमके डेवाल्ड ब्रेविस
केकेआर के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। सीएसके के लिए पिछले मैच में अपनी बैटिंग से धूम मचाने वाले आयुष म्हात्रे पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद सीएसके के लिए ओपनिंग करने उतरे डेवोन कॉन्वे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा और बिना खाता खोले आउट हो गए। मैच में सीएसके के दोनों ओपनर बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। हालांकि, तीसरे नंबर पर बैटिंग करने वाले उर्विल पटेल ने 11 गेंद में 31 रनों की तेज तर्रार पारी खेल सीएसके को ट्रैक पर लाने का काम किया।

हालांकि, सीएसके की पारी में जान फूंकने का काम डेवाल्ड ब्रेविस ने किया। ब्रेविस ने केकेआर के वैभव अरोड़ा के ओवर में 30 रन बटौर कर मैच को पूरी तरह से सीएसके की तरफ मोड़ दिया। डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड के आउट होने के बाद कुछ समय के लिए शिवम दुबे सीएसके की पारी को संभाला, लेकिन वैभव आरोड़ा के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह लपके गए। शिवम के आउट होने के बाद सीएसके एक समय मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन धोनी ने जिम्मेदारी उठाके हुए मैच को फिनिश किया।

सीएसके के खिलाफ नहीं चले केकेआर के बल्लेबाज
आईपीएल 2025 में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजी में एक बार फिर से निरंतरता दिखाते हुए सीएसके के खिलाफ 48 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में रहाणे ने 33 गेंद का सामना किया जिसमें चार चौके और दो छक्के भी लगाए। रहाणे के अलावा केकेआर के लिए अंतिम ओवरों में आंद्रे रसेल ने 21 गेंद में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से कुल 38 रनों का योगदान दिया जबकि मनीष पांडे ने 28 गेंद में एक छक्के और एक चौके से नाबाद 36 रन बनाए।

वहीं सीएसके की गेंदबाजी की बात करें तो टीम के लिए स्पिनर नूर अहमद ने अपना कमाल दिखाया। नूर अहमद सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज रहे। नूर अहमद ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। इन तीन गेंदबाजों के अलावा और कोई भी प्रभावी नहीं दिखे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...