नई दिल्ली
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 348 रन बनाए लिए। रविचंद्रन अश्विन 40 और कुलदीप यादव 21 रन बनाकर डटे हुए। दूसरे दिन के पहले सत्र में 30 ओवर का खेल हुआ। टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवाकर 70 रन बनाए।
पहले दिन के खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 278 रन बना लिए थे। श्रेयस अय्यर2 रन बनाकर खेल रहे थे। वह दूसरे दिन का खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन की पारी खेली।
