14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलवेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पुजारा बाहर, सैमसन की...

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पुजारा बाहर, सैमसन की वनडे में वापसी

Published on

मुंबई

अगले महीने भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जिसके लिए बीसीसीआई ने टेस्ट और वनडे स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टी-20 टीम की घोषणा नहीं की गई है। 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की विदाई हो गई है। रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को पहली बार मौका मिला है। केएस भरत की जगह बरकरार है। वनडे स्क्वॉड में संजू सैमसन, उमरान मलिक की वापसी हुई है।

टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

ऐसा है पूरा शेड्यूल
डॉमिनिका का विंडसर पार्क 12 से 16 जुलाई के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच दोनों देशों के बीच 100वां मुकाबला होगा, जो 20 जुलाई से क्वींस पार्क ओवल में होगा। ये दोनों टेस्ट मैच 2023-2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप साइकल का हिस्सा होंगे। टेस्ट मैच के बाद वनडे सीरीज की बारी आएगी, जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। भारत तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के साथ इस साल अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले वनडे विश्व कप की अपनी तैयारी जारी रखेगा। पहला और दूसरा वनडे मैच 27 और 29 जुलाई को बारबडोस के केनिंग्सटन ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। तीसरा एकदिवसीय मैच 1 अगस्त को ट्रिनिडाड के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में होगा। इसके बाद टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैच अमेरिका में खेले जाएंगे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...