12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने तीन दिन में वेस्टइंडीज को किया चित, अश्विन ने...

टीम इंडिया ने तीन दिन में वेस्टइंडीज को किया चित, अश्विन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Published on

रोसेउ (डोमिनिका),

भारत ने वेस्टइंडीज को डोमिनिका टेस्ट मैच में एक पारी और 141 रनों से हरा दिया है. टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन (14 जुलाई) मेजबान टीम की दूसरी पारी 130 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा.

दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर आर. अश्विन कहर बनकर टूटे. अश्विन के बिछाए जाल में एक-एक करके कैरेबियन बल्लेबाज फंसते चले गए. एलिक अथानाज 28 रनों के साथ सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले प्लेयर रहे. अश्विन ने 21.3 ओवरों की गेंदबाजी में कुल 71 रन खर्च करके सात विकेट चटकाए. वहीं रवींद्र जडेजा को दो और मोहम्मद सिराज को एक सफलता हासिल हुई.

अश्विन ने की रिकॉर्ड्स की बारिश
अश्विन ने 34वीं बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. अश्विन का विदेशी जमीन पर किसी टेस्ट इनिंग्स में यह सबसे बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा. इस मुकाबले की पहली पारी में भी अश्विन ने पांच विकेट हासिल किए थे. यानी अश्विन ने मुकाबले में 131 रन देकर 12 विकेट चटकाए. विदेशी जमीन पर किसी टेस्ट मैच में अश्विन का यह सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा. इसके साथ ही विदेशी धरती पर किसी भारतीय का यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस भी रहा.

अश्विन ने आठवीं बार किसी टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. भारतीय गेंदबाजों में अश्विन से पहले सिरफ अनिल कुंबले ही ऐसा कर पाए थे. अश्विन के पास अब अनिल कुंबले से भी आगे निकलने का मौका है. अश्विन ने छठी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं.

टेस्ट मैचों की दोनों पारियों में सर्वाधिक बार पांच विकेट
11 – मुथैया मुरलीधरन
8- रंगना हेराथ
6- सिडनी बार्न्स
6- रविचंद्रन अश्विन

भारत- वेस्टइंडीज टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट
89- कपिल देव
76- मैल्कम मार्शल
74- अनिल कुंबले
72- रविचंद्रन अश्विन
68 – श्रीनिवास वेंकटराघवन

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट में सर्वाधिक पांच विकेट हॉल
6- मैल्कम मार्शल
6- रविचंद्रन अश्विन
5- हरभजन सिंह

विदेशी धरती पर दोनों पारियों में पांच विकेट (भारतीय गेंदबाज)
बिशन सिंह बेदी बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 1977
भागवत चन्द्रशेखर बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1977
वेंकटेश प्रसाद बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन, 1996
इरफ़ान पठान बनाम बांग्लादेश, ढाका, 2004
इरफान पठान बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2005
रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023

मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहले ही दिन 150 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार खेल दिखाया. डेब्यू मुकाबला खेल रहे यशस्वी जायसवाल (171) और कप्तान रोहित शर्मा (103) ने शानदार शतकीय पारियां भी खेली. वहीं विराट कोहली ने भी 76 रनों का योगदान दिया.

टीम इंडिया ने चायकाल से पहले अपनी पहली पारी 421/5 रनों पर घोषित कर दी. टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 271 रनों की बढ़त मिली. इसके बाद विंडीज के बल्लेबाजों से सराहनीय प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वह 51वें ओवर में मैच गंवा बैठी. दोनों ही पारियों में कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

विदेशी धरती पर भारत के लिए टेस्ट मैच में बेस्ट प्रदर्शन
12/104- भागवत चन्द्रशेखर बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1977
12/126- इरफान पठान बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2005
12/131- रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज, रोसेउ, 2023
12/279- अनिल कुंबले बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004
11/96- इरफान पठान बनाम बांग्लादेश, ढाका, 2004

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट में बेस्ट गेंदबाजी:
16/136- नरेंद्र हिरवानी, चेन्नई, 1988
12/121- एंडी रॉबर्ट्स, चेन्नई, 1975
12/131- रविचंद्रन अश्विन, रोसेउ, 2023
11/89- मैल्कम मार्शल, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1989
11/126- वेस हॉल, कानपुर, 1958

भारत के लिए सबसे ज्यादा बार मैच में दस विकेट
8- अनिल कुंबले
8- रविचंद्रन अश्विन
5 – हरभजन सिंह

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...