7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने ZIM को दिया 290 रन का टारगेट, शुभमन गिल...

टीम इंडिया ने ZIM को दिया 290 रन का टारगेट, शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला शतक जड़ा

Published on

हरारे

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 289 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। पंजाब के इस बल्लेबाज ने 97 गेंद में 130 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने भी अपने वनडे करियर की दूसरी फिफ्टी जड़ी। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड एवंस ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।

शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक बनाने के लिए 82 गेंद का सामना किया। ईशान किशन 50 रन बनाकर रनआउट हुए। ये उनके वनडे करियर की दूसरी फिफ्टी रही। ईशान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए दीपक हुड्डा कुछ कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर ब्रैड एवंस का शिकार बने।

ब्रैड एवंस ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। पूरी तरह से सेट हो चुके कप्तान केएल राहुल को उन्होंने 30 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। धवन और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। ब्रैड एवंस ने केएल राहुल के बाद शिखर धवन को भी अपना शिकार बनाया। गब्बर 40 रन बनाने के बाद शॉन विलियम्स को एक आसान सा कैच दे बैठे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...