4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विंडीज दौरे से पहले ही ये...

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विंडीज दौरे से पहले ही ये धाकड़ ख‍िलाड़ी इंजर्ड

Published on

एलूर (बेंगलुरु),

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडियाके टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में कई युवा ख‍िलाड़‍ियों को जगह मिली है, लेकिन टीम इंडिया की घोषणा के बाद एक बैड न्यूज आई है.वेस्टइंडीज दौरे के लिए पांच मैचों की टी20 सीरीज में जगह बनाने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान अब इंजर्ड हो गए हैं. दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन से खेलने वाले आवेश मैच के पहले दिन रिंकू सिंह से टकरा गए. इसके बाद वह दूसरे दिन वह फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे.

दलीप ट्रॉफी में इन दिनों सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के बीच सेमीफाइनल बेंगलुरु के अलूर में हो रहा है. इस मैच के पहले दिन (5 जुलाई) को फील्डिंग के दौरान आवेश खान रिंकू सिंह से टकरा गए. इससे आवेश खान अपना दायां कंधा इंजर्ड कर बैठे. इसके बाद आवेश पहले दिन मैदान में नजर नहीं आए. आवेश खान ने इंजर्ड होने से पहले मैच में 11 ओवर में 26 रन देकर हेत पटेल का एक विकेट झटका.

आवेश खान की चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी BCCI की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. यदि चोट ज्यादा गंभीर हुई तो वह वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ दौरे से बाहर भी हो सकते हैं.

आवेश खान का कर‍ियर
आवेश खान ने टीम इंडिया की ओर से 5 वनडे खेले हैं. वहीं 15 टी-20 में उन्होंने 13 विकेट ल‍िए हैं. 37 फर्स्ट क्लास मैचों में आवेश ने 148 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं लिस्ट एक 33 मुकाबलों में उनके नाम 32 विकेट हैं. आवेश ने IPL में अब तक कुल 47 मैच खेले हैं, यहां उनके नाम 55 विकेट हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...