22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को मिला दूसरा सरफराज खान, रणजी में दोहरा शतक ठोक...

टीम इंडिया को मिला दूसरा सरफराज खान, रणजी में दोहरा शतक ठोक उड़ाई सिलेक्टर्स की नींद!

Published on

कोलकाता

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी में बिहार और बंगाल के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बंगाल के ओपनर अभिमन्यू ईश्वरन ने नाबाद दोहरा शतक ठोक अपने नाम का डंका बजाया है। बता दें कि ईश्वरन इंडिया ए के लिए खेलते हैं। वह कही बार भारतीय टीम के टेस्ट स्क्वाड का भी हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन उन्हें सरफराज खान की तरह लंबे समय से डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। लेकिन जिस तरह से वह खेल रहे हैं। जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

अभिमन्यू ईश्वरन ने ठोका दोहरा शतक
ईडन गार्डन्स में भारत ‘ए’ के नियमित खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन ने नाबाद 200 रन बनाकर बंगाल को बिहार के खिलाफ मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ईश्वरन ने अपनी नाबाद 200 रन (291 गेंद) की पारी में 23 चौके लगाये जिससे बंगाल ने पांच विकेट पर 411 रन पर पहली पारी घोषित की और इससे उसने पहली पारी के आधार पर 316 रन की बढ़त हासिल की।

बिहार की टीम स्टंप तक दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 32 रन बना चुकी थी। बंगाल पहले ही क्वार्टरफाइनल की दौड़ से बाहर है। ईश्वरन के लिए यह तीसरा प्रथम श्रेणी दोहरा शतक था और 2019 में श्रीलंका के खिलाफ भारत ए के लिए बनाये गये करियर के सर्वश्रेष्ठ 233 रन के बाद पहला दोहरा शतक था। इस दौरान उन्हें दो बार जीवनदान भी मिला। बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने 30 रन बनाये जो उनके दो दशक लंबे करियर की अंतिम पारी है। इस 38 साल के खिलाड़ी ने कहा था कि वह इस मैच के बाद खेल से संन्यास ले लेंगे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...