11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को टी20 में मिल गया विराट कोहली का विकल्प, जिम्बाब्वे...

टीम इंडिया को टी20 में मिल गया विराट कोहली का विकल्प, जिम्बाब्वे खिलाफ धूम मचाकर रख दिया

Published on

हरारे

पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार वापसी की है। पहले मैच में मिली हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में 100 रन से जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में खेल में 234 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने दमदार शतक ठोका जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा जिनकी पारी सबसे ज्यादा आकर्षक रही वह रुतुराज गायकवाड़ का था। गायकवाड़ ने भी मैच में नाबाद 77 रनों की पारी खेली।

गायकवाड़ की यह पारी इतनी सधी हुई थी कि उनकी तुलना अब टी20 टीम में दिग्गज विराट कोहली से होने लगी है। विराट कोहली ने हाल ही में टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। हालांकि, वह अपने आखिरी टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए टी20 क्रिकेट से अलविदा कहा, लेकिन उनकी पहचान तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर रही है।

तीसरे नंबर के सबसे मजबूत खिलाड़ी बनेंगे रुतुराज
रुतुराज गायकवाड़ पिछले लंबे समय से इंडियन प्रीमियर लीग में ओपनिंग करते हुए आ रहे हैं। हालांकि, टीम इंडिया में टी20 फॉर्मेट के लिए ओपनर के तौर पर कई दावेदार हैं। ऐसे में गायकवाड़ को सबसे बेहतर मौका तीसरे नंबर पर बैटिंग की मिल रही है। तीसरे नंबर पर भी गायकवाड़ की बैटिंग बहुत ही जानदार रही है। ऐसे में आगे आने वाले में वह टीम इंडिया के लिए इस पोजीशन पर सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरेंगे।

मैच में सिर्फ 134 रन ही बना पाई जिम्बाब्वे
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे क टीम 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 134 रन बनाकर सिमट गई। पहले टी20 में जीत हासिल करने वाली मेजबान टीम की बैटिंग भारतीय गेंदबाजों के बुरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आई। इस तरह टीम इंडिया ने दूसरे मैच में जीत दर्ज कर हिसाब को बराबर कर लिया है।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...