9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलWTC Final में पहुंच गए हैं यार... टेंशन में थी टीम इंडिया,...

WTC Final में पहुंच गए हैं यार… टेंशन में थी टीम इंडिया, सूर्यकुमार ने यूं ही दी खुशखबरी

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) टेस्ट में न्यूजीलैंड की दो विकेट से रोमांचक जीत के साथ ही भारत ने सोमवार को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। भारत सात जून से द ओवल में खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची हैं। टीम इसके शुरुआती सत्र (2021) में न्यूजीलैंड से हार गई थी।

जब भारतीय टीम ने WTC फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया तो फील्डिंग कर रहे साथियों को खुशखबरी देने के लिए सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए। 41वें ओवर के बाद सूर्या मैदान पर आए और साथियों से बातचीत करते हुए खुशखबरी दी। इस तरह अब अहमदाबाद की ही तरह WTC फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की सीरीज में 2-0 की जीत दर्ज करनी थी। लेकिन शुरुआती मैच में हार के साथ ही उसकी उम्मीदें खत्म हो गयी। इंदौर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत को नौ विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनीं थी।

इसके बाद भारत को अहमदाबाद टेस्ट में जीत या न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में अनुकूल परिणाम की जरूरत थी। क्राइस्टचर्च टेस्ट के परिणाम ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट को समीकरण से बाहर कर दिया । ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट से पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल की तालिका में 68.52 प्रतिशत अंक (पीटीसी) के साथ शीर्ष पर है। क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले श्रीलंका का प्रतिशत अंक 53.33 था।

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के दोनों मैचों के जीतने पर उसका प्रतिशत अंक 61.11 हो जाता और अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर छूटने पर टीम क्वॉलिफाइ कर लेती। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट ड्रॉ होने पर भारत का पीटीसी 60.29 अंक रहेगा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने हालांकि नाबाद 121 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत सुनिश्चित करने के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल के समीकरण से सभी अगर-मगर को हटा दिया।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...