30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलपाकिस्तान खेलने जाएगी या नहीं टीम इंडिया, BCCI अध्यक्ष बनते ही रोजर...

पाकिस्तान खेलने जाएगी या नहीं टीम इंडिया, BCCI अध्यक्ष बनते ही रोजर बिन्नी का बड़ा बयान

Published on

बेंगलुरू

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने गुरुवार को कहा कि टीम 2023 एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इस पर बोर्ड फैसला नहीं कर सकता क्योंकि इस तरह के निर्णय करने के लिए वह सरकार पर निर्भर है। कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बिन्नी ने कहा कि बीसीसीआई ने अगले साल पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है, लेकिन अंतत: इस मामले पर फैसला केंद्र सरकार को ही करना है।

बिन्नी ने कहा, ‘यह बीसीसीआई का फैसला नहीं है। हमें देश से रवाना होने के लिए सरकार की मंजूरी चाहिए होती है। हम देश से रवाना हो रहे हों या फिर टीमें देश में आ रही हों, हमें मंजूरी की जरूरत होती है। एक बार सरकार से हरी झंडी मिल जाती है तो हम इसके अनुसार चलते हैं। हम खुद ही फैसला नहीं कर सकते। हमें सरकार पर निर्भर रहना होना होता है। हमने अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है।’

एशिया कप अगले साल सितंबर में पाकिस्तान में खेला जाना है जो भारत में वनडे विश्व कप से पहले होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल में कहा था कि भारतीय टीम अगले साल एशिया कप के लिये पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी बल्कि तटस्थ स्थल पर टूर्नामेंट खेलना पसंद करेगी। बिन्नी की यह टिप्पणी शाह के बयान के बाद आयी है।

गुरूवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी की जरूरत होगी। इससे निराश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद से आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। पीसीबी ने कहा कि इस तरह के बयान एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदायों को विभाजित कर सकते हैं और 2023 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा को भी प्रभावित कर सकते हैं।

पाकिस्तान ने 2012 में छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत की यात्रा की थी, लेकिन पिछले 10 वर्षों में दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं हुआ है। दोनों टीमें एक दूसरे से आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...