11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलटीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, शेफाली-श्वेता ने खेली धमाकेदार पारी

टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, शेफाली-श्वेता ने खेली धमाकेदार पारी

Published on

बेनोनी,

अंडर-19 वूमेन्स वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का विजयी अभियान जारी है. सोमवार (16 जनवरी) को बेनोनी में खेले गए मुकाबले में भारत ने यूएई को 122 रनों से हरा दिया. यूएई को जीत के लिए 220 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम की इस विशाल जीत में कप्तान शेफाली वर्मा और उप-कप्तान श्वेता सेहरावत का अहम रोल रहा. श्वेता और शेफाली दोनों ने ही तूफानी पारियां खेलीं. श्वेता ने नाबाद 74 रन बनाए. वहीं शेफाली वर्मा ने 78 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम ग्रुप-डी के अपने आखिरी मुकाबले में 19 जनवरी को स्कॉटलैंड का सामना करेगी. भारत ने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को सात विकेट से पराजित किया था.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर्स शेफाली वर्मा और श्‍वेता सेहरावत ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 8.3 ओवर में ही 111 रनों की पार्टनरशिप की. नंदाकुमार ने शेफाली वर्मा को माहिका गौर के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा. आउट होने से पहले शेफाली वर्मा अपना काम कर चुकी थीं. शेफाली वर्मा ने केवल 34 गेंदों में 12 चौके और चार छक्‍के से 78 रन बनाए.

ऋचा घोष ने भी दिखाया दमखम
शेफाली के आउट होने के बाद श्वेता सेहरावत और ऋचा घोष के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई. श्वेता अंत तक नाबाद रही और उन्‍होंने 49 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे. ऋचा घोष ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए. इन तीनों बल्लेबाजों की धमाकेदार पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 219 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया.

यूएई की पारी की बात करें तो बड़े टारगेट का प्रेशर उसके बल्लेबाजों पर साफ दिखा और वे तेजी से रन नहीं जुटा पाई. माहिका गौर ने सबसे ज्यादा 26 और लावन्या केनी ने 24 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से पी. चोपड़ा, मन्नत कश्यप, शबनम एमडी और टी. साधू ने एक-एक विकेट लिया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...