7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलगोली की रफ्तार से जा रही थी गेंद, सिर के बल गिरते...

गोली की रफ्तार से जा रही थी गेंद, सिर के बल गिरते हुए राहुल त्रिपाठी ने लपक लिया कमाल का कैच

Published on

पुणे

भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने महाराष्ट्र के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को डेब्यू का मौका दिया। राहुल को चोटिल संजू सैमसन की जगह टीम में जगह मिली। मैच शुरू होने के साथ ही उन्होंने फील्डिंग में अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया। राहुल ने बाउंड्री पर डाइव मारकर गेंद को रोका।

शानदार कैच भी लिया
राहुल त्रिपाठी ने इस मुकाबले में दमदार कैच भी लपका। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल के खिलाफ श्रीलंका के निसांका ने मिड विकेट पर शॉर्ट खेला। उन्होंने पूरी ताकत से शॉर्ट खेला था और यह फ्लैट छक्के के लिए जा रही थी। राहुल त्रिपाठी ने अपनी बाएं तरफ भागते हुए गेंद को लपका लिया। कैच लेने की कोशिश में उनका बैलेंस बिगड़ा और वह गिर के बल गिर गए। इसके बाद भी उन्होंने गेंद को अपने हाथ से नहीं निकलने दिया।

https://twitter.com/i/status/1611008126408593409

थर्ड अंपायर से मांगी मदद
राहुल त्रिपाठी ने बाउंड्री लाइन के पास गिरते हुए गेंद को लपका था। ऐसे में अंपायर पूरी तरह कन्फर्म होना चाहते थे कि गेंद लपकने के दौरान कहीं राहुल कहीं बाउंड्री लाइन में तो टच नहीं हो गए। हालांकि अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल आउट दिया था। रिप्ले में साफ दिखा कि राहुल त्रिपाठी ने कैच को बाउंड्री लाइन के अंदर पकड़ा है। ऐसे में बल्लेबाज निसांका को पवेलियन लौटना पड़ा और अक्षर को पहली सफलता मिली।

31 साल की उम्र में डेब्यू
राहुल त्रिपाठी 31 साल की उम्र में भारत के लिए टी20 डेब्यू कर रहे हैं। वह देश के लिए टी20 मैच खेलने वाले 102वें खिलाड़ी हैं। लेकिन सिर्फ सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने ही उनसे ज्यादा उम्र में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...