18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलसिराज पर चौके बरसाकर इतरा रहे थे अंग्रेज, अश्विन अन्ना ने डकेट-क्राउली...

सिराज पर चौके बरसाकर इतरा रहे थे अंग्रेज, अश्विन अन्ना ने डकेट-क्राउली को यूं सिखाया सबक

Published on

हैदराबाद

भारत में टेस्ट मैच हो और रविचंद्रन अश्विन विकेट न लें। ऐसा हो नहीं हो सकता। भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

शुरुआत इंग्लिश ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्राउली ने शानदार शुरुआत की थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी भी हुई। मोहम्मद सिराज को थोड़े चौके भी लगाए। लेकिन इसके बाद जब स्पिनर्स गेंदबाजी करने आए तो इंग्लिश बल्लेबाजों ने संघर्ष करना शुरू कर दिया। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आते ही अपना काम शुरू कर दिया। उन्होंने आक्रम अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे बेन डकेट को चारों खाने चित कर वापिस पविलियन का रास्ता दिखाया।

बेन डकेट को अश्विन ने किया चलता
दरअसल, इंंग्लैंड की पारी का 12वां ओवर रविचंद्रन अश्विन डाल रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन डकेट स्ट्राइक पर थे। अश्विन ने अराउंड द विकेट गेंदबाजी करने का फैसला किया। अश्विन की गेंद पड़कर घूमने की बजाय सीधी रही और जाकर सीधा बेन डकेट के पैड्स पर लगी। भारतीय टीम की जोरदार अपील के बाद अंपायर ने आउट दे दिया। इसके बाद बेन ने रिव्यू जरूर लिया। लेकिन अंपायर कॉल के चलते उन्हें आउट करार दिया गया। इसके चलते अच्छे टच में लग रहे बेन डकेट 35 रन बनाकर आउट हो गए।

जैक क्राउली को भी अश्विन ने किया आउट
रविचंद्रन अश्विन ने बेन डकेट को तो आउट किया ही। साथ में उनके जोड़ीदार जैक क्राउली को भी पविलियन का रास्ता दिखा दिया। क्राउली अश्विन की गेंद पर चौका लगाना चाहते थे। लेकिन वह गलती से शॉट थोड़ा हवा में मार बैठे और इसका फायदा उठाते मोहम्मद सिराज ने गजब का कैच लपक लिया। ऐसे में 60 रन पर जैक क्राउली के रूप में इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिर गया। अब तक अश्विन ने अपने सिर्फ 5 ओवर के स्पेल में 8 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...