10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेल'झपकी आ गई और डिवाइडर से टकराई कार...', ऋषभ पंत ने खुद...

‘झपकी आ गई और डिवाइडर से टकराई कार…’, ऋषभ पंत ने खुद बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

Published on

रूड़की,

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए हैं. घटना के बाद मर्सिडीज कार में भीषण आग भी लग गई थी. यह हादसा शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के रूड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ. स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 को बुलाकर पंत को अस्पताल में भर्ती कराया. अब यहां से ऋषभ पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है.

बता दें कि पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे. इस हादसे के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया है. उन्होंने बताया कि किस तरह यह एक्सीडेंट हुआ और वह बचकर किस तरह निकले. यदि पंत कार से नहीं निकल पाते और जरा भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता है. क्योंकि घटना के बाद कार में भीषण आग भी लग गई थी.

विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले पंत
ऋषभ पंत ने बताया कि कार को वह खुद ही चला रहे थे. ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी. यही वजह रही कि कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले.

ऋषभ पंत को सिर में आई चोटें
डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के शरीर में ज्यादा गंभीर चोट नहीं हैं. उनको हेड इंजरी है यानी सिर में चोट आई है. दाहिने पैर में फ्रेक्चर की संभावना है. फिलहाल, पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. जांच के बाद ही बाकी चोटों के बारे में सही पता चल सकेगा.

पंत को NCA में रिपोर्ट के लिए कहा था
ऋषभ पंत के साथ हुए कार एक्सीडेंट के कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं. पंत के अस्पताल में भर्ती वाले भी फोटो देखे जा सकते हैं. बताया जाता है कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां के लोगों ने 108 की मदद से ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा. पहले से ही अनफिट चल रहे पंत को बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) बेंगलुरु में रिपोर्ट करने कहा था.

ऋषभ पंत का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
33 टेस्ट मैच खेले – 2271 रन बनाए – 5 शतक जड़े
30 वनडे मैच खेले – 865 रन बनाए – 1 शतक जड़े
66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले – 987 रन बनाए – 3 फिफ्टी लगाई

श्रीलंका सीरीज के लिए नहीं चुने गए पंत
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को अगली सीरीज अपने घर में ही श्रीलंका के खिलाफ जनवरी के पहले हफ्ते में ही खेलनी है. भारत और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे की सीरीज होगी. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. मगर इन दोनों ही सीरीज से ऋषभ पंत को बाहर किया गया है. उन्हें बाहर करने का बीसीसीआई ने कोई कारण तो नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ऋषभ पंत असल में चोटिल हैं.

यही कारण है कि उन्हें दोनों में से किसी भी सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. बताया गया है कि ऋषभ पंत के पैर के घुटने में चोट है. यही कारण है कि पंत को स्ट्रैंथ ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है. रिहैब के बाद पंत कब तक ठीक हो पाएंगे, इसका भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. पंत ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज खेली थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...