11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलवो कैच जिससे पलटा मैच... स्टीव स्मिथ ने एक हाथ से बदल...

वो कैच जिससे पलटा मैच… स्टीव स्मिथ ने एक हाथ से बदल दिया पूरा गेम

Published on

इंदौर

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दो दिन के भीतर ही तीन पारियां समाप्त हो चुकी है। स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार इस इस पिच पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था लेकिन वह सिर्फ 109 रन बनाकर सिमट गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 197 रन बनाए और 88 रनों की बढ़त हासिल की। टीम इंडिया के पास अब दूसरी पारी में खुद को संभालने का मौका था लेकिन यहां भी वह चूक गई।

हालांकि मैच में टीम इंडिया के लिए चेतेश्वर पुजारा ने जरूर जुझारू पारी खेलते हुए 59 रन बनाए लेकिन स्टीव स्मिथ की चपलता ने उनकी सारी मेहनत पर पारी फेर दिया। या यूं कहें कि पुजारा के विकेट के साथ ही भारतीय टीम का खेल यहां गिरता चला गया।

दरअसल मैच में एक तरफ जहां नाथन लायन अपनी फिरकी से कहर ढा रहे थे तो दूसरी ओर अकेले पुजारा ने अपना खूंटा गाड़ रखा था लेकिन पारी के 57वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह लेग साइड में स्टीव स्मिथ हाथों लपके गए। स्मिथ के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन तेजी से निकलती हुई गेंद मानों उनके हाथों में चिपक गई। इस कारण दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से पुजारा को आउट होना पड़ा गया।

पुजारा जब आउट हुए तो उस समय टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर 155 रन हो गया था। इसके बाद सिर्फ 8 रन के स्कोर पर लायन ने उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को भी आउट भारतीय पारी को 163 रन पर समेट दिया।

पैट कमिंस की जगह कप्तानी कर रहे हैं स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ पैट कमिंस की जगह कप्तानी कर रहे हैं। कमिंस पारिवारिक कारणों वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। हालांकि तीसरे टेस्ट में स्मिथ अपनी बल्लेबाजी में तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अपनी कप्तानी और फील्डिंग में वह मैदान पर हर तरह से छाए रहे। सैंड पेपर कांड के बाद स्मिथ तीसरी बार टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

नाथन लायन ने लिए 11 विकेट
वहीं टीम के लिए नाथन लायन ने अपनी गेंदबाजी में कमाल दिखाया है। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 11 विकेट झटके हैं। पहली पारी में उनके खाते में कुल तीन विकेट आए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 8 विकेट झटके। इसके साथ ही वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले से आगे निकल गए हैं। लायन के नाम इस ट्रॉफी में खेलते हुए 113 विकेट हो चुके हैं।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...