12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलक्रिकेट में अभी भी खत्म नहीं हुआ है फिक्सिंग का खेल, रिपोर्ट...

क्रिकेट में अभी भी खत्म नहीं हुआ है फिक्सिंग का खेल, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे

Published on

नई दिल्ली

दुनिया भर में 2022 में खेले गये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैचों में से 13 ऐसे थे जो संदेह के दायरे में रहे। ‘स्पोर्टरडार इंटीग्रिटी सर्विसेज’ द्वारा प्रकाशित समीक्षा रिपोर्ट में यह जानकारी मिली। ‘स्पोर्टरडार इंटीग्रिटी सर्विसेज’ इकाई ‘इंटीग्रिटी’ विशेषज्ञों की एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय टीम है जो अनियमित सट्टेबाजी, मैच फिक्सिंग और खेलों में अन्य तरह के भ्रष्टाचार का विश्लेषण करती है।

‘सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग’ के शीर्षक वाली 28 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलेंडर वर्ष 2022 में 92 देशों में 12 खेल स्पर्धाओं में 1212 मैच ऐसे थे जिन पर संदेह था। फुटबॉल में 775 मैचों में भ्रष्टाचार हो सकता है। इस सूची में बास्केटबॉल दूसरे नंबर पर है जिसके 220 मैच संदिग्ध थे जबकि लॉन टेनिस के 75 मैचों पर सवाल खड़ा हुआ। दिलचस्प बात यह है कि 12 खेलों में क्रिकेट में केवल 13 मैच थे जो कथित रूप से भ्रष्टाचार से लिप्त हो सकते हैं। जिससे यह खेल सूची में छठे स्थान पर है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक साल में खेल के लिए ये 13 क्रिकेट मैच सबसे ज्यादा हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हालांकि कई खेलों में संदिग्ध मैचों की अपेक्षाकृत कम संख्या रहना जारी है। लेकिन क्रिकेट के 13 मैच पर संदेह होना ‘स्पोर्टरडार इंटीग्रिटी सर्विसेज’ द्वारा दर्ज किए गए उच्चतम वार्षिक आंकड़े हैं। हैंडबॉल और फुटसल ने भी अब तक के सबसे अधिक संदिग्ध मैच दर्ज किए हैं।’

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...