11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलवो महान ब्रिटिश एक्टर, जिसने भारत के लिए जीता था पहला ओलिंपिक...

वो महान ब्रिटिश एक्टर, जिसने भारत के लिए जीता था पहला ओलिंपिक मेडल, भूल गए या याद है…!

Published on

नई दिल्ली

इसी महीने 26 जुलाई से पेरिस में खेलों के महाकुंभ ओलिंपिक की शुरुआत होने वाली है। इस इवेंट में 206 देशों के 10,500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल का यह महासमर 17 दिनों तक चलेगा, जिसमें 329 स्पर्धाएं होगी। पेरिस ओलिंपिक में भारत के भी 100 से अधिक एथलीट अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लेंगे। इनमें से कुछ खेल तो ऐसे हैं जिसमें मेडल जीतने की संभावना बहुत ही प्रबल है, लेकिन बहुत से खेल प्रेमी के मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि खेल इतिहास के इस सबसे बड़े आयोजन में भारत ने अपना पहला मेडल कब जीता था।

124 साल पहले भारत ने जीता था पहला ओलिंपिक मेडल
ओलिंपिक खेलों का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। प्राचीन ओलिंपिक इतिहास की बात की जाए तो यह करीब 1200 साल पुराना माना जाता है। हालांकि, आधुनिक युग में पहली बार खेल के इस महाकुंभ का आयोजन 1896 में एथेंस में किया गया था, लेकिन भारत इसमें पहली बार ब्रिटिश अधीनता में साल 1900 में हिस्सा लिया और मेडल में भी अपने नाम किया।

हालांकि, उस मेडल को लेकर कई तरह के तर्क-वितर्क भी हैं। भारत की तरफ से ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले एथलीट का नाम नॉर्मन प्रिचर्ड है। नॉर्मन प्रिचर्ड ने पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा लिया था और उन्होंने पांच खेलों में हिस्सा लेकर दो सिल्वर मेडल जीते थे। खेलों के अलावा नॉर्मन प्रिचर्ड ने एक्टिंग में भी खूब नाम कमाया।

पहले ओलिंपिक मेडल की क्या है कहानी
पेरिस ओलिंपिक 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो मेडल जीते थे। दरअसल प्रिचर्ड फ्रांस घूमने गए हुए थे और पेरिस में ओलिंपिक का आयोजन किया जा रहा था। ऐसे नें उन्होंने ओलिंपिक में हिस्सा लेने का फैसला किया। प्रिचर्ड ने 200 मीटर रेस और 200 मीटर हर्डल रेस में मेडल जीता। चुकी प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे तो उनकी नागरिकता को लेकर कई सवाल भी उठे, लेकिन उनका जन्म कोलकाता में हुआ था और जब वह फ्रांस घूमने गए थे तो उनके पास पासपोर्ट भारतीय था। सिर्फ इतना ही नहीं, उनका जन्म प्रमाणपत्र भी भारत की था।

हालांकि, प्रिचर्ड ने ओलिंपिक में भारतीय ध्वज के नेतृत्व में हिस्सा नहीं लिया था। इसी कारण उनके मेडल पर वाद-विवाद रहा, लेकिन इसके बावजूद इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने प्रिचर्ड के द्वारा जीते गए दोनों मेडल भारत को सौंपने का फैसला किया। इस तरह ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड पहले भारतीय बने।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...