15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeखेल'जीतने की आदत...', भारत की जीत पर देश गदगद, योगी-शाह-केजरीवाल ने दी...

‘जीतने की आदत…’, भारत की जीत पर देश गदगद, योगी-शाह-केजरीवाल ने दी बधाई

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. मेलबर्न में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है. जीत के लिए मिले 160 रनों के टारगेट को भारत ने आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारत की जीत के हीरो किंग कोहली रहे जिन्होंने नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई.

इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले साल के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया. जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. इन शानदार जीत के बाद क्रिकेटर्स, राजनेता एवं फैन्स भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं. योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, अरविंद केजरीवाल ने भी भारत को बधाई दी है.

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘Yaayyyy… हैप्पी दीपावली क्या अद्भुत खेल रहा. भावनाओं से भरपूर, लेकिन यह शायद सबसे शानदार टी20 पारी है जिसे मैंने कभी देखा है, क्या पारी रही विराट कोहली की. चक दे ​​इंडिया.’यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘जीतने की आदत जो है… आप पर हमें गर्व है. जय हो.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘आज मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का शानदार खेल. विराट कोहली ने अपनी जिंदगी की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली है! इस अविश्वसनीय जीत ने दुनिया भर के सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स को प्रसन्न किया है. टीम इंडिया को इस शानदार जीत पर बधाई.’केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘टी20 विश्व कप की शरुआत करने का एक सही तरीका…दीपावली शुरू. विराट कोहली की क्या शानदार पारी रही. पूरी टीम को बधाई.’

विराट कोहली ने जीत के बाद कहा, ‘यह एक जबरदस्त माहौल है, मेरे पास कोई शब्द नहीं है. पता नहीं कैसे हुआ. हार्दिक को विश्वास था कि अगर हम अंत तक बने रहे तो हम यह कर सकते हैं. जब शाहीन ने पवेलियन छोर से गेंदबाजी की, तभी से हमने उनपर अटैक करने का प्रयास किया. हारिस उनके प्रमुख गेंदबाज हैं और मैंने वे दो छक्के लगाए. मैंने अपने स्ट्रेंथ पर कायम रहने की कोशिश की. आज तक मोहाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी थी, लेकिन इस पारी को मैं उससे ऊपर गिनूंगा.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...