19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलशेर भूखा है... युवा खिलाड़ी की बैटिंग देखकर तारीफ करने से नहीं...

शेर भूखा है… युवा खिलाड़ी की बैटिंग देखकर तारीफ करने से नहीं रोक पाए सूर्यकुमार यादव

Published on

धर्मशाला:

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन, भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत पहले ही सीरीज में 3-1 से आगे है, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के पास अपनी बढ़त को 4-1 तक बढ़ाने का एक मजबूत मौका है। इस सीरीज में डेब्यू करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक सरफराज खान ने धर्मशाला में अपनी तीसरी अर्धशतकीय पारी खेलकर आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

सूर्या ने सरफराज का सराहा
भारत को लगातार दो झटके लगने के बाद सरफराज खान क्रीज पर उतरे। उन्होंने इस मुकाबले में धीमी शुरुआत की। एक समय वह 30 गेंद पर सिर्फ 9 रन बना खेल रहे थे। अगली 25 गेंदों पर उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया। सरफराज के बल्ले से 60 गेंदों पर 56 रनों की पारी निकली, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। सरफराज के मुंबई टीम के साथी सूर्यकुमार यादव ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- शेर भूखा है।

भारतीय टीम की बढ़त 255 रनों की
शोएब बशीर की अगुवाई में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आखिरी सत्र में विकेट चटकाये लेकिन भारत ने पहली पारी में आठ विकेट पर 473 रन बना लिये। भारत के पास 255 रन की बढत है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़े। रोहित के बल्ले से 103 और गिल के बल्ले से 110 रनों की पारी निकली। इंग्लैंड के लिये बशीर ने चार विकेट लिये।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...