6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलहिंदी कमेंट्री पर शुरू हुआ मामला गाली गलौज तक पहुंचा, हरभजन सिंह...

हिंदी कमेंट्री पर शुरू हुआ मामला गाली गलौज तक पहुंचा, हरभजन सिंह ने यूजर पर FIR करवा दिया

Published on

नई दिल्ली

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आनंद ले रहे थे, तभी सोशल मीडिया पर एक यूजर से उनकी तीखी बहस हो गई। यह बहस हिंदी कमेंट्री को लेकर शुरू हुई और गाली-गलौज तक पहुंच गई। नतीजतन, हरभजन सिंह ने उस यूजर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर हिंदी कमेंट्री की आलोचना की। इस पर हरभजन सिंह ने यूजर को जवाब दिया और बहस शुरू हो गई।

कमेंट्री की आलोचना पर भड़के भज्जी
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दुबई में हैं। वह कमेंट्री भी कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘इंडिया की जीत का जश्न।’ इस पोस्ट पर एक यूजर ने हिंदी कमेंट्री की आलोचना करते हुए लिखा, ‘हिंदी कमेंट्री इस खूबसूरत नीले ग्रह पर सबसे घटिया चीजों में से एक हो सकती है।’

बात धर्म और FIR तक पहुंच गई
यूजर की इस टिप्पणी पर हरभजन सिंह भड़क गए। उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, ‘वाह अंग्रेज की औलाद, तुम पर शर्म है। अपनी भाषा बोलने और सुनने पर फर्क होना चाहिए।इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मामला आगे बढ़ा तो यूजर ने अयोध्या के हिंदुओं के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर हरभजन सिंह ने कहा, ‘तू किस तरफ का है? जो हमारे अयोध्या के हिन्दू भाईओ को गलत बोल रहा है। मुझे तेरी दिमागी हालत से ज्यादा तेरे देशद्रोही होने पर शक है।’

बातचीत के दौरान यूजर ने हरभजन सिंह को गालियां भी दीं। हरभजन ने इसका कॉल रिकॉर्डिंग करके रख लिया और यूजर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, ‘तेरी यह गंदी भाषा से यह बात तो पक्की है तू कोई घुसपैठिया है। क्योंकि हमारे यहां ऐसे बात नहीं करते। बाकी जो तूने कूल बनने के लिए गालियां मुझे बकी है उसकी रिकार्डिंग कर ली गई थी और एफआईआर करवा दी गई है।’

यूजर ने बहस के दौरान इंजमाम उल हक का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिस पर हरभजन सिंह ने अपनी नाराजगी जताई। यह पूरी बहस कई घंटों तक चली। आखिरकार हरभजन सिंह ने यूजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...