22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल'दिमाग खराब हो गया है...', अफगानिस्तान पर भड़के जावेद मियांदाद

‘दिमाग खराब हो गया है…’, अफगानिस्तान पर भड़के जावेद मियांदाद

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को मात देकर ही फाइनल का टिकट हासिल किया था. उस मुकाबले में अफगानिस्तान के हार के साथ ही भारत एशिया कप 2022 से बाहर हो गई थी. हालांकि अफगानिस्तान-PAK मुकाबला खेल से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा. उस मुकाबले के दौरान एक मौके पर तो खिलाड़ियों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई थी.

पाकिस्तानी प्लेयर आसिफ अली ने तो अफगानिस्तान के बॉलर फरीद अहमद मलिक को मारने के लिए बैट तक उठा लिया था. यह पूरा बवाल यही नहीं रुका था. मुकाबले के बाद पाकिस्‍तानी और अफगानी फैन्स के बीच जमकर झड़प हुई थी.बाद में आईसीसी ने आसिफ अली और फरीद अहमद पर जुर्माना भी लगाया था.

मियांदाद ने अफगानिस्तान को दी सीख
अब उस पूरे मामले पर पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद का बयान सामने आया है. मियांदाद ने कहा कि वह अफगानिस्तान टीम के व्यवहार से काफी निराश हैं. मियांदाद ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में आकर खेल सीखा है जिसके वह गवाह रहे हैं.

मियांदाद ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बात करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान ने अच्छा खेला लेकिन मैं अफगानिस्तान टीम से निराश हूं जिसे हमने हराया. सिर्फ इसलिए कि उनका व्यवहार आजकल इतना खराब है. हम उन्हें क्रिकेट में लाए, वे पाकिस्तान में अभ्यास करते थे. और अब जरा उनकी भाषा देखिए। वे कितने साल के हैं? उन्होंने इतना क्रिकेट नहीं खेला है, क्या उनका दिमाग खराब हो गया है?

सम्मान देने से खेल बेहतर होगा: मियांदाद
मियांदाद ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान कई सालों से खेल खेल रहा है. अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने यहां आकर खेल सीखा. मैं गवाह हूं क्योंकि मैंने उन्हें कोचिंग दी है. लेकिन मैं यह देखकर चकित था कि उन्होंने कैसे व्यवहार किया जैसे वह सुपरस्टार हों. आपका क्रिकेट कुछ भी नहीं है. खेल खेलना सीखें. क्रिकेट के कई पहलू हैं. अगर आप ईमानदार और विनम्र हैं और एक-दूसरे को सम्मान देते हैं, तो आपका खेल बेहतर हो जाएगा.’

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...