12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभारतीय क्रिकेट का सबसे शर्मनाक दिन... 147 रन नहीं हुआ चेज, न्यूजीलैंड...

भारतीय क्रिकेट का सबसे शर्मनाक दिन… 147 रन नहीं हुआ चेज, न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप की टेस्ट सीरीज

Published on

मुंबई

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला भी जीत लिया है। इसके साथ ही 3 मैचों की सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत को चौथी पारी में जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था। शुरुआती 8 ओवर में ही टीम इंडिया के 29 रन पर 5 विकेट गिर गए। यहां से ऋषभ पंत ने लड़ाई की। हालांकि अंपायर के विवादित फैसले पर वह आउट हुए। भारत की पारी 121 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने मैच को 25 रन से अपने नाम किया। यह भारत में डिफेंड किया गया दूसरा सबसे छोटा टारगेट है। कोई भी विदेशी टीम भारत में चौथी पारी में 200 से कम का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई थी।

घर पर दूसरी बार हुए क्लीन स्वीप
भारत को टेस्ट में घरेलू मैदान पर सिर्फ दूसरी बार क्लीन स्वीप होना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट को 8 विकेट से जीता था। पुणे में हुए मुकाबले में कीवी टीम 113 रनों से विजयी रही थी। अब मुंबई में भी टॉम लाथम की टीम विजेता बनी। इससे पहले 2000 में एकमात्र बार भारतीय टीम टेस्ट में घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप हुई थी। तब साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। पहली बार टीम इंडिया घर में तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप हुई।

एजाज पटेल ने लिए 6 विकेट
न्यूजीलैंड के लिए स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने 6 विकेट लिए। कप्तान रोहित शर्मा को मैट हेनरी ने पटकी हुई गेंद पर आउट किया। इसके बाद एजाज पटेल ने विकेट की झड़ी लगा दी। शुभमन गिल एक रन बनाकर बोल्ड हुए। विराट कोहली भी सिर्फ एक ही रन बना पाए। सरफराज खान के बल्ले से भी एक रन निकले। 29 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने पारी संभाली। पंत ने खुलकर शॉट खेले। 71 के स्कोर पर रविंद्र जडेजा (6) पवेलियन लौटे।

हालांकि ऋषभ पंत ने इसके बाद भी हाथ खोलने जारी रखे। लेकिन अंपायर के विवादित फैसले की वजह से उन्हें आउट होना पड़ा। मैदानी अंपायर ने पंत को आउट नहीं दिया। न्यूजीलैंड ने डीआरएस लेने का फैसला किया। बैट एक ही समय पैड और गेंद के करीब थी। थर्ड अंपायर ने माना की गेंद पैड पर लगी है और पंत को आउट दे दिया गया। इसके बाद कोई बल्लेबाज खास नहीं कर पाया और टीम की पारी 121 रनों पर सिमट गई। पंत ने 57 गेंद पर 64 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने 174 रन बनाए थे
मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर सिमट गई थी। टीम का बचा हुआ एकमात्र विकेट रविंद्र जडेजा को मिला। मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 235 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 263 रनों तक पहुंचने में सफल रही। यानी पहली पारी में लीड मिलने के बाद भी भारत मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...