7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलजिसे विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम से निकाला गया,...

जिसे विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम से निकाला गया, उसने RCB के गेंदबाजों को भयानक धोया

Published on

कोलकाता:

आईपीएल 2025 के पहले ही मुकाबले में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और उनकी टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले ओवर तक तो आरसीबी के कप्तान का ये फैसला सही नजर आया। पहले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने क्विंटन डी कॉक को आउट कर दिया। लेकिन इसके बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आरसीबी के गेंदबाजों को जमकर कूटना शुरू कर दिया।

अजिंक्य रहाणे का कमाल
अजिंक्य रहाणे ने आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 25 गेंद पर 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। रहाणे ने अपनी इस पारी में 6 चौकों के अलावा 4 लंबे छक्के भी लगाए। ये आईपीएल में लंबे समय के बाद रहाणे की फिफ्टी है। इससे पहले उन्हें 18 पारियों का इंतजार करना पड़ा था।

पहले राउंड के ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड
अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया, क्योंकि फ्रेंचाइजी को कुछ अनसोल्ड खिलाड़ियों को दूसरे राउंड में खरीदने का मौका मिला था। वहां से अजिंक्य रहाणे का आईपीएल करियर पूरी तरह बदल गया।

फिर बनाए गए कप्तान
इसके बाद अजिंक्य रहाणे को केकेआर की टीम का कप्तान भी बना दिया गया। वहीं वेंकटेश अय्यर को टीम का उपकप्तान चुना गया। केकेआर की टीम पिछले सीजन की चैंपियन टीम है। फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर केकेआर की टीम ने तीसरी बार इस खिताब को जीता था।

विराट की कप्तानी में निकाला गया था
विराट कोहली जिस वक्त भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर रहे थे उस वक्त अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर किया गया था। अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी टी20 मैच में अगस्त 2016 में खेला था। उस मैच में कप्तान एमएस धोनी थे। लेकिन उसके ठीक बाद विराट कोहली के हाथ में कप्तानी आई और टीम से अजिंक्य रहाणे का पत्ता कट गया।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...