4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपाकिस्तान को जिस पर घमंड था वह दूसरी गेंद पर मैदान से...

पाकिस्तान को जिस पर घमंड था वह दूसरी गेंद पर मैदान से हुआ बाहर, अजीबो-गरीब तरीके से हुआ चोटिल

Published on

कराची

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि, उनका ये फैसला कारगर साबित नहीं हुआ। न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए सधी हुई शुरुआत की। इस दौरान पाकिस्तानी टीम को पारी के पहले ही ओवर में एक बड़ा झटका लग गया।

दरअसल पारी का पहला ओवर करने आए शाहीन अफरीदी के खिलाफ दूसरी गेंद पर कीवी ओपनर विल यंग ने मिड ऑफ की दिशा में हल्के हाथों से एक गैप निकालकर शॉट खेला। शॉट में ज्यादा ताकत नहीं थी। ऐसे में गेंद को बाउंड्री तक पहुंचने में समय लगना तय था। उसी दौरान पाकिस्तानी टीम के फखर जमान उस गेंद को फील्ड करने के लिए लंबी दौड़ लगाई और स्लाइड करते हुए गेंद को रोक लिया, लेकिन इस दौरान वह खुद को चोटिल कर बैठे।

फखर जमान ने पाकिस्तान की बढ़ाई मुश्किलें
फखर जमान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सैम अयूब की जगह सक्वाड में शामिल किया गया है। सैम अयूब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में फखर जमान टीम के लिए मुख्य ओपनर बल्लेबाज के तौर पर पाकिस्तान के लिए मैदान पर उतरेंगे, लेकिन फील्डिंग के दौरान उनका चोटिल होना कप्तान रिजवान के लिए एक चिंता का विषय जरूर बन गया है।

फखर जमान इन दिनों ने अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। यही कारण है कि जैसे उन्होंने चोट को लेकर अपनी बात रखी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट से उन्हें मैदान से बाहर बुला लिया। क्योंकि आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम ने फखर जमान को लेकर किसी तरह की कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...