18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलपाकिस्तान क्रिकेट में नहीं थम रहा बवाल... अब इन दो स्टार प्लेयर...

पाकिस्तान क्रिकेट में नहीं थम रहा बवाल… अब इन दो स्टार प्लेयर ने खेलने से मना किया

Published on

इस्लामाबाद,

भारत की मेजबानी में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. उसे अफगानिस्तान से तक हार का सामना करना पड़ा था. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान लीग स्टेज से ही बाहर हो गया था. इसके बाद से पाकिस्तान टीम में काफी घमासान मचा हुआ है.सबसे पहले चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दिया. इसके बाद गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी टीम का साथ छोड़ दिया. इसके बाद सबसे बड़ा झटका बाबर आजम के रूप में लगा, जब उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है.

इमाद और आमिर ने खेलने से किया मना
टीम में बवाल यहीं नहीं थमा… इसके बाद तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी पाकिस्तान टीम के लिए अगली टेस्ट सीरीज खेलने से मना कर दिया. इसके बाद काफी घमासान देखने को मिला. अब पाकिस्तान टीम के क्रिकेट डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 34 साल के स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम और 31 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान टीम के लिए खेलने से मना कर दिया है. हफीज ने बताया कि इमाद ने 2 दिन में जवाब देने के लिए कहा था, लेकिन उसने संन्यास का ऐलान ही कर दिया.

हफीज का वीडियो हुआ वायरल
हफीज ने आमिर से भी संन्यास तोड़कर घरेलू क्रिकेट खेलने और वहां साबित करने के बाद पाकिस्तान टीम के लिए खेलने की बात कही थी. मगर आमिर ने भी इस ऑफर को ठुकरा दिया. हफीज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो फैन्स को काफी निराशा हुई. फैन्स ने कहा कि यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काफी दुखद है.

बता दें कि इमाद ने पाकिस्तान टीम के लिए 55 वनडे और 66 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जबकि आमिर ने 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. यह दोनों ही टीम के स्टार प्लेयर रहे हैं. मगर निजी कारणों से आमिर ने संन्यास तोड़ने से मना कर दिया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...