16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलरेप केस में बरी हुए इस क्रिकेटर की मुश्किलें बढ़ीं... अब वर्ल्ड...

रेप केस में बरी हुए इस क्रिकेटर की मुश्किलें बढ़ीं… अब वर्ल्ड कप से होगा बाहर

Published on

काठमांडू,

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने के लिए हाल ही में एक अच्छी खबर सामने आई थी. उन्हें रेप केस में नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने बरी किया था. इसके बाद संदीप के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने का रास्ता साफ होता दिखा था.मगर अब संदीप की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं. इस बार उन्हें अमेरिका दूतावास ने झटका दिया है. दरअसल, इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होना है. टूर्नामेंट का आगाज 2 जून को होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं मिला वीजा
इससे पहले ही संदीप को तगड़ा झटका लगा है. नेपाल में स्थित अमेरिकी दूतावास ने उनको वीजा देने से इनकार कर दिया है. ऐसे में अब संदीप का टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होना लगभग तय है. यह बात खुद संदीप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

संदीप ने लिखा, ‘नेपाल में स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक बार फिर मेरे साथ वही किया जो उन्होंने 2019 में किया था. उन्होंने मुझे वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. नेपाल क्रिकेट की भलाई चाहने वाले फैन्स और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं.’

पिछले ही हफ्ते रेप केस में बरी हुई संदीप
बता दें कि पिछले साल सितंबर में 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में 23 साल के संदीप लामिछाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. इसी मामले में संदीप को इसी साल 10 जनवरी को काठमांडू की एक अदालत ने 8 साल की सजा सुनाई थी.

इसको संदीप ने हाई कोर्ट में चुनौती दी और उन्हें सफलता भी मिली. नेपाल की पाटन हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की और 15 मई को अपना आखिरी फैसला सुनाया. पाटन कोर्ट ने संदीप को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया. इस तरह पाटन कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत से मिले सजा और जुर्माने के फैसले को पलट दिया था

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...