24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलखत्म हो गया इंतजार, 22 मार्च से शुरू होगा IPL 2024! इस...

खत्म हो गया इंतजार, 22 मार्च से शुरू होगा IPL 2024! इस दिन होगा शेड्यूल का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

आीईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के 17वां सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा। आईपीएल 2024 की शुरुआत चेन्नई में होगी। इतना ही नहीं बल्कि चेपॉक में इस बार आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी भी होगी। वहीं 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल खेला जाएगा।

कब होगा आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान?
आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान 22 फरवरी को शाम 5 बजे होगा। आईपीएल 2024 के शेड्यूल का लाइव प्रसारण जियो सिनेमा पर होगा। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि 17वें सीजन का पहला मैच पिछले साल के विनर चेन्नई सुपर किंग्स और रनर्स अप गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

आईपीएल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा, ‘लीग की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई में होगी।’ चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने क्रिकबज को बताया कि आईपीएल ने मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। चेन्नई के पास गत चैंपियन होने के कारण उद्घाटन कार्यक्रम की मेजबानी करने का सौभाग्य है।

किसने कितनी बार जीता आईपीएल?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियां हैं। दोनों ही टीमों ने 5-5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स भी 2 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने 1-1 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है।

इलेक्शन कमिशनन लोकसभा चुनाव के लिए नेशनलवाइड पोलिंग की डेट्स का ऐलान मार्च के दूसरे और तीसरे हफ्ते में कर सकता है। इसके बाद ही पूरे आईपीएल सीजन का शेड्यूल फाइनालाइज किया जाएगा। वहीं आईपीएल चैयरमेन ने इस बात का आत्मविश्वास जताया है कि इलेक्शंस की वजह से आईपीएल को दूसरे देश में शिफ्ट नगीं किया जाएगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...