14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेल..तो भारत के मिसाइल हमले की चपेट में आ जाते ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स!...

..तो भारत के मिसाइल हमले की चपेट में आ जाते ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स! बाल-बाल बची जान

Published on

नई दिल्ली,

भारत-PAK तनाव के चलते पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा. वैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस लीग के बाकी 8 मैचों को दुबई में कराना चाहता था, लेकिन ECB (अमीरात क्रिकेट बोर्ड) ने सुरक्षा कारणों के चलते मेजबानी की मंजूरी देने से मना कर दिया.

टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों को पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ले जाया गया, जहां से उन्होंने अपने-अपने देश के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स ली हैं. अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट की यकीन करें तो कंगारू क्रिकेटर्स सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, एश्टन टर्नर और मिच ओवेन मिसाइल हमले से बाल-बाल बच गए.

शनिवार (10 मई) की सुबह इन क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भारत की जवाबी कार्रवाई से कुछ घंटे पहले ही रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस से प्रस्थान किया था. चार्टर्ड प्लेन के रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई के तहत 3 पाकिस्तानी एयरबेसों पर मिसाइल हमले किए, जिसमें नूर खान एयरबेस भी शामिल था. अच्छी बात ये रही कि खिलाड़ी, अधिकारी और प्रसारक दल के सदस्य लगभग तीन घंटे पहले यूएई के लिए उड़ान भर चुके थे. डेविड वॉर्नर पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौट चुके थे और फ्लाइट में नहीं थे.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में सीन एबॉट और बेन ड्वारशुइस के मैनेजर पीटर लोविट के हवाले से कहा गया, ‘सीन और बेन अब दुबई में आकर राहत महसूस कर रहे. वे सिडनी वापस जाने की तैयारी करते हुए एक होटल में रुके. पिछले 24 घंटे सभी खिलाड़ियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहे. पीएसएल के आयोजकों ने खिलाड़ियों को मुश्किल परिस्थितियों में पाकिस्तान से जल्दी से जल्दी बाहर निकालने की पूरी कोशिश की.’

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सैन्य मुख्यालय के पास और इस्लामाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित नूर खान एयरबेस पर हुआ हमला काफी भयावह था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारत के मिसाइल हमले के बाद यहां धुआं और लपटें उठ रही थीं, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...