13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल...तो टीम इंडिया को चीयर करूंगा, शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप टीम...

…तो टीम इंडिया को चीयर करूंगा, शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप टीम पर दिलाई 900 की याद, फिर मारा तंज

Published on

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 चंद दिनों के भीतर भारतीय टीम का ऐलान होना है। उससे पहले भारत के प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अपने संभावित चयन और गैर-चयन पर खुलकर बात की। टीम के सबसे होनहार युवा बल्लेबाजों में से एक गिल ने हाल के दिनों में टी20 क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए उनका फॉर्म निरंतर नहीं रहा है। सलामी बल्लेबाज गिल ने 9 मैचों में 38 की औसत और 146.15 के स्ट्राइक-रेट से 304 रन बनाए। भारत के लिए 14 टी20 इंटरनेशनल मैच में वह 9 बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए हैं।

गिल के लिए वर्ल्ड कप खेलना सपने जैसा
शुभमन गिल को भले ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुने जाने की उम्मीद है, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि टीम में न चुना जाना निराशाजनक होगा। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने पिछले साल 50 ओवरों का वर्ल्ड कप खेला था और वर्ल्ड कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सपने जैसा था। अगर मैं इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में जगह बना पाता हूं, तो यह सपना पूरा होने जैसा होगा। पिछले साल के वर्ल्ड कप का अनुभव हमें वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश में मदद करेगा।’

टीम में न चुने जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गिल ने कहा, ‘पिछले सीजन लगभग 900 रन बनाने के बाद, एक खिलाड़ी के रूप में मैं निश्चित रूप से निराश होऊंगा। मैं फिर भी खिलाड़ियों चीयर करूंगा और उन्हें शुभकामनाएं दूंगा।’

ओपनिंग के कई दावेदार
भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग स्लॉट के लिए गिल को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। रोहित शर्मा कप्तान के रूप में पहले से ही टीम में हैं, लेकिन विराट कोहली और यशस्वी जयसवाल भी इसी भूमिका के लिए दावेदार हैं। कोहली आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि जयसवाल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टी20 में भारत के लिए उनका रिकॉर्ड भी दमदार है। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के नाते, जयसवाल शीर्ष क्रम में बेहतर संतुलन प्रदान करते हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी सबसे छोटे फॉर्मेट में गिल से बेहतर रहा है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...