9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलआतंकवादियों को पनाह देने वाले देश में क्रिकेट नहीं... भारत के धाकड़...

आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश में क्रिकेट नहीं… भारत के धाकड़ ने गिड़गिड़ा रहे पाकिस्तान को खूब धोया!

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई पहले भी यह बात कई बार कह चुका है और अब बताया जा रहा है कि उसने आईसीसी के सामने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपना रुख साफ कर दिया है। पूर्व क्रिकेटर और राजनेता कीर्ति आजाद ने भी भारत के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि खेल और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अपने फैसले की जानकारी दी, जिससे दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे कूटनीतिक और खेल तनाव की गहमागहमी को और तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय इवेंट में भारत के सुरक्षा की वकालत करने वाले प्रमुख व्यक्ति आजाद ने कहा कि खेलों में निष्पक्ष खेल के सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए।

रंगभेद युग के दक्षिण अफ्रीका का उदाहरण देते हुए उन्होंने याद दिलाया कि कैसे नस्लीय मतभेद के विरोध में दुनिया भर के देशों ने दक्षिण अफ्रीका के साथ संबंध तोड़ दिए थे। यह सभी कदम दर्शाता है कि जो मानवता के विरुद्ध में है, उसके साथ संबंध नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘खेल भी एक माध्यम होता है, दुनिया को बताने के लिए कि कहीं भी अगर कुछ गलत हो रहा हो जो मानवता के विरुद्ध है, तो उसके साथ कोई भी संबंध नहीं रखा जा सकता। भारत पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को लेकर बहुत गंभीर है।’

उन्होंने आगे कहा- भारत के खिलाफ पाकिस्तान जो षड्यंत्र रचता है पहले उसे खत्म करे। जब वह आतंकवाद को पनाह देना छोड़ देगा और दोनों मुल्कों में रिश्ते बेहतर होंगे, तब हम वहां खेलने जरूर जाएंगे। लेकिन अभी यह मुमकिन नहीं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत समेत आठ टीमों को खेलना था। अन्य टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं। सभी टीमों चार-चार के दो ग्रुपों में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।

पीसीबी ने 19 फरवरी से 9 मार्च तक पूरे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान में करने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था को आसान बनाने के लिए भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है, जो भारतीय सीमा के पास का शहर है। भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारत पिछले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं गया था और उसके मैच श्रीलंका में खेले गए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप 2023 खेलने के लिए भारत आई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...