9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव... रोहित शर्मा जादुई...

पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव… रोहित शर्मा जादुई गेंदबाज को देंगे एंट्री, किसका कटेगा पत्ता?

Published on

दुबई

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का सामना करने के लिए तैयार है। ये मैच रविवार को दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने जहां अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा दिया, वहीं पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को टीम इंडिया के खिलाफ जीतना बेहद जरूरी है। वहीं टीम इंडिया भी अपने विजय रथ को आगे बढ़ाना चाहेगी। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में एक अहम बदलाव भी कर सकते हैं।

टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर तय
रोहित शर्मा के ऊपर एक बार फिर से टीम को तेज तर्रार शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। रोहित वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 से ही पूरी तरह अपने खेल को बदल चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने 40 से ज्यादा रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी थी। उनके साथ शुभमन गिल होंगे, जो टीम के उपकप्तान भी हैं। गिल ने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर खेलेंगे। वहीं नंबर 5 पर केएल राहुल आएंगे, जोकि टीम के विकेटकीपर भी हैं।

लोअर ऑर्डर में ये खिलाड़ी मौजूद
राहुल के बाद हार्दिक पंड्या बतौर तेज गेंदबाजी के साथ बल्ले से जलवा दिखाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा होंगे जोकि टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर भी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में चुना जा सकता है। वहीं हर्षित राणा और मोहम्मद शमी टीम के तेज गेंदबाज होंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...