11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलये 4 टीमें वर्ल्ड कप में चौंका सकती हैं, एक से भारतीय...

ये 4 टीमें वर्ल्ड कप में चौंका सकती हैं, एक से भारतीय टीम को भी खतरा

Published on

नई दिल्ली,

इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज दो हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने जा रहा है. वैसे तो टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होनी है, लेकिन असली जंग की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जब सुपर-12 मुकाबलों का बिगुल बजेगा.रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुल 16 टीमें भाग लेने जा रही हैं. इनमें से 8 टीमों ने सीधे ग्रुप-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि बाकी 4 टीमें क्वालिफिकेशन राउंड जीतकर अपनी जगह पक्की करेंगी.

इन चार टीमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार अपना खिताब बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि टीम इंडिया दूसरी बार खिताब जीतने की दावेदार है. मगर इन सबके बीच 4 ऐसी भी टीमें हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. यह टीमें कभी भी मैच पलट सकती हैं और बड़ा उलटफेर कर सकती हैं.यह टीमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड और बांग्लादेश हैं. इनमें से बांग्लादेश से तो भारतीय टीम को भी खतरा रहेगा, क्योंकि दोनों एक ही ग्रुप में हैं. आइए जानते हैं आखिर यह चारों टीमें इतनी खतरनाक क्यों हैं…

अफगानिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका-बांग्लादेश को हराया
अफगानिस्तान टीम ने इस बार वर्ल्ड कप के सुपर-12 में जगह बनाई है, लेकिन वह बेहद खतरनाक ग्रुप में शामिल है. उसके साथ ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमें हैं. इन तीनों को ही अफगानिस्तान से बेहद सतर्क रहना होगा, क्योंकि अफगान टीम कभी भी बाजी पलटने का माद्दा रखती है.अफगान टीम ने बेशक पिछले 5 मुकाबलों में से सिर्फ दो ही टी20 मैच जीते हैं, लेकिन इन दोनों ही मुकाबलों में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया है. अफगानिस्तान ने पिछले ही महीने एशिया कप में श्रीलंका को 8 विकेट, जबकि बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था.

बांग्लादेश टीम को भी हल्के में लेना पड़ सकता है भारी
बांग्लादेश टीम ने भी वर्ल्ड कप के सुपर-12 में जगह बनाई है. वह ग्रुप-2 में शामिल है. उसके साथ इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें रहेंगी. बांग्लादेश टीम को हल्के में लेना इन तीनों को ही भारी पड़ सकता है. पिछले महीने हुए एशिया कप में भले ही बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा हो, लेकिन वह कभी भी पलटवार कर सकती है.

बांग्लादेश टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपने घर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों को टी20 सीरीज में हराया है. उसने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से और न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था.

आयरलैंड ने पाकिस्तान को किया था 2007 में बाहर
आयरलैंड को इस बार सुपर-12 में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर राउंड खेलना होगा. इसके लिए आयरलैंड के ग्रुप-बी में उसका मुकाबला स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से होगा. आयरलैंड वही टीम है, जिसने 2007 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर दिया था.आयरलैंड ने हाल ही में अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें 3-2 से जीत दर्ज की है. ऐसे में इस बार भी आयरलैंड से फैन्स को बड़े उलटफेर की उम्मीद है.

जिम्बाब्वे इन खिलाड़ियों के दम पर कर सकती है उलटफेर
जिम्बाब्वे की टीम पूरी तरह से कप्तान क्रेग इर्विन, रेयान बर्ल और सिकंदर रजा पर डिपेंड है. यदि यह खिलाड़ी चलते हैं, तो ये टीम किसी को भी हराने का दम रखती है. यदि ये फ्लॉप होते हैं, तो फिर बुरी तरह ढेर हो जाती है. जिम्बाब्वे को सुपर-12 में जगह बनाने के लिए क्वालिफाइंग राउंड खेलना होगा. इस बार वह ग्रुप-बी में है, जिसमें जिम्बाब्वे के साथ आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज टीम भी शामिल है. इन तीनों को ही जिम्बाब्वे से संभलकर रहने की जरूरत रहेगी. जिम्बाब्वे टीम भारतीय टीम तक को हरा चुकी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...