10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलये तीन प्लेयर्स टी-20 में रोहित शर्मा की जगह बनाए जा सकते...

ये तीन प्लेयर्स टी-20 में रोहित शर्मा की जगह बनाए जा सकते हैं टीम इंडिया के नए कप्तान

Published on

नई दिल्ली

टी-20 फॉर्मट में भारतीय क्रिकेट टीम असमंजस में फंसी हुई है। विराट कोहली के इस्तीफे के बाद रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया, लेकिन अब बढ़ती उम्र और खराब फॉर्म ने उनकी जगह पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ले-देकर हार्दिक पंड्या ही बचते हैं, जो मजबूती कम मजबूरी ज्यादा नजर आते हैं। उनकी भी फॉर्म और फिटनेस हमेशा संदेह के घेरे में होती है। ऐसा नहीं है कि वह एकमात्र विकल्प हैं, अगर बीसीसीआई मजबूती से फैसला ले तो पंड्या की जगह इन तीन प्लेयर्स को भी बतौर कप्तान ट्राय किया जा सकता है।

​#3 सूर्यकुमार यादव
48 मैच में 46.52 की औसत और 175.76 की प्रचंड स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले सूर्यकुमार यादव ने बीते दो साल में अपने खेल को एक अलग आयाम दिया है। ऐसी टीम में जहां स्टार बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं, वहां निरंतरता के साथ अटैक किया। अब सूर्या टीम के सीनियर प्लेयर में से एक बन चुके हैं। तीन शतक और 13 अर्धशतक के साथ सूर्या ने भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में पांच कप्तानों के अंडर खेला है, लेकिन उन्हें कभी खुद टीम की कप्तानी नहीं की। हाल ही में कई मौकों पर मुंबई इंडियंस की कमान संभाले नजर आए। वह नेशनल टीम की जिम्मेदारी संभालने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

#2 शुभमन गिल
कुछ महीने पहले तक शुभमन गिल की टी-20 टीम में जगह भी तय नहीं थी, लेकिन आईपीएल 2023 में तीन शतक के साथ ऑरेंज कैप हथियाकर उन्होंने बता दिया कि वह तेजी से रन बनाना भी जानते हैं। सुनील गावस्कर जैसे प्रतिष्ठित दिग्गज ने पहले ही 23 वर्षीय इस प्लेयर को टीम इंडिया का भविष्य बता दिया था। गिल के पास खेल की अच्छी समझ है। उनके कप्तान बनने के लिए अन्य दावेदारों को पछाड़ने की संभावना न के बराबर है, लेकिन शुभमन गिल एक अद्वितीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें चयनकर्ता मौका देकर एक शातिर चाल चल सकते हैं।

#1 संजू सैमसन
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन अगर टीम में अपनी जगह पक्की कर लेते हैं, तो वह रोहित या हार्दिक में से किसी एक की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे होंगे। केरल के इस बेहद टैलेंटेड विकेटकीपर बल्लेबाज ने किसी भी कैलेंडर वर्ष में छह से अधिक टी-20 मैच नहीं खेले हैं। पिछले दो साल में उन्होंने केवल सात मैच खेले हैं। कुल मिलाकर इस फॉर्मेट में उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है। हालांकि, सैमसन टी-20 इंटरनेशनल में भारत के नियमित कप्तान बनने से ज्यादा दूर नहीं हैं। एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत कब वापसी कर पाते हैं, ये किसी को नहीं पता। उधर ईशान किशन निरंतरता के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...